आज रायपुर में पेट्रोल पंप बंद, रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया ऐलान

Deeksha Nandini Mehra | Jun 12, 2024, 11:18 IST
Share
Raipur Petrol Pump Closed
Raipur Petrol Pump Closed

रायपुर में पेट्रोल पंप बंद होने की खबर से शहर में पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोगों ने गाड़ियों के टैंक को फुल करवाने के साथ खाली कैन को भी भरवाकर रख लिया है।

Raipur Petrol Pumps Closed : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार 12 जून को शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ये फैसला रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Raipur Petroleum Dealers Association) ने मीटिंग करने के बाद लिया है। रायपुरवासियों को पेट्रोल और डीजल न मिलने की सूचना मिलते ही शहर के पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ उमड़ गई है। लंबी - लंबी लाइनों में लगकर लोगों ने अपनी गाड़ी का तो टैंक फुल करवाया ही साथ ही खाली कैनों में भी भरवा लिया है।

ये खबर पढ़िए... आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट, हैवी डोज से हो सकती है किडनी फेल, 10 करोड़ की दवाएं जब्त

लोगों की लगी लाइन

मंगलवार को मीटिंग होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पेट्रोल और डीजल न मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद धीरे- धीरे ये जानकारी लोगों के बीच फॉरवर्ड होने लगी। इसके बाद से सुबह 5 बजे से ही लोगों ने अपनी गाड़ियों और खाली कैनों के साथ पेट्रोल पंप की तरफ का रुख किया।

ये खबर पढ़िए... ब्रांडेड कंपनियों के मसाले छीन रहे मर्दानगी , कैंसर का भी खतरा , ऐसे पता लगाएं मसालों में मिलावट है या नहीं

आज 2 घंटे तक रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपने एक सदस्य विजय कुमार दम्माणी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज दो घंटे पेट्रोल-डीजल पंप बंद रखने का फैसला किया है। शोक सभा के दौरान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शहर के सभी पेट्रोल-डीजल पंप बंद रहेंगे। तीन बजे के बाद फिर से पेट्रोल-डीजल पंप संचालित किए जाएंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

रायपुर में पेट्रोल पंप बंद | पेट्रोल के लिए लोगों की लगी लाइन | रायपुर में डीजल पेट्रोल की किल्लत

Tags:
  • रायपुर में पेट्रोल पंप बंद
  • Raipur Petrol Pumps Closed
  • पेट्रोल के लिए लोगों की लगी लाइन
  • रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
  • रायपुर में डीजल पेट्रोल की किल्लत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा