रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, संजीव शुक्ला बने आयुक्त, 15 IPS अफसरों के तबादले

Arun Tiwari | Jan 22, 2026, 22:20 IST
Share
Raipur gets first police commissioner, Sanjeev Shukla becomes commissioner
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नर के रूप में बिलासपुर के आईजी संजीव कुमार शुक्ला की नियुक्ति की है। श्वेता श्रीवास्तव को एसपी रायपुर ग्रामीण और रामगोपाल को आईजी बिलासपुर बनाया गया।

RAIPUR. सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है। बिलासपुर के आईजी संजीव कुमार शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे। श्वेता श्रीवास्तव को एसपी रायपुर ग्रामीण बनाया गया है। रामगोपाल को आईजी बिलासपुर नियुक्त किया गया है। सरकार ने 15 आईपीएस के तबादले किए हैं।

सरकार ने 5 डिप्टी पुलिस कमिश्नर, 1 एडिशनल कमिश्नर और 1 असिस्टेन्ट पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति भी कर दी है।

पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त

राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के साथ ही 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अब तक वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे। इसी आदेश के तहत रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज पदस्थ किया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था देख रहे थे, को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें..

छत्तीसगढ़ में कमिश्नर प्रणाली पर असमंजस, बढ़ेगा या सीमित रहेगा दायरा,कैबिनेट में नहीं हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ शासन में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

रायपुर कमिश्नरी में डीसीपी की तैनाती

कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति भी की गई है।

  • उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय।
  • संदीप पटेल (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय।
  • मयंक गुर्जर (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय बनाया गया है।
इसके अलावा विकास कुमार (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय और राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय नियुक्त किया गया है।

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण बनाया गया है। वहीं इंदु अग्रवाल (IPS-2022), नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर को पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। शासन के इस फैसले को रायपुर सहित पूरे राज्य की पुलिस व्यवस्था में अहम बदलाव माना जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें..

छत्तीसगढ़ 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, देखें टाइम टेबल

साहू समाज में प्री वेडिंग शूट पर रोक, छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय बैठक में लिया फैसला

15 IPS TRANSFER

Tags:
  • रायपुर
  • डीसीपी
  • 15 IPS TRANSFER
  • राजधानी रायपुर
  • पुलिस कमिश्नरी प्रणाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा