किराएदार बनकर कोलकाता-गुवाहाटी पहुंची रायपुर पुलिस, किया बड़ा खुलासा

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 11:50 IST
Share
Raipur police reached Kolkata Guwahati posing tenants the sootr
Raipur police reached Kolkata Guwahati posing tenants the sootr

IPL Satta Case : रायपुर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की। इस दौरान 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया।

IPL Satta Case : रायपुर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की। इस दौरान 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी महादेव सट्टा ऐप के पैनल से IPL में सट्टा खिला रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए....Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत

500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत मिले हैं। रायपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपए का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। रेड करने के लिए पुलिसकर्मी खुद किराएदार बनकर फ्लैट देखने के बहाने अंदर घुसे थे।

निखिल वाधवानी से मिला क्लू

रायपुर SSP डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक, 13 अप्रैल को पुलिस ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे ऑनलाइन सट्टा खिलाते निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो कई सुराग मिले। इसके बाद पुलिस की टीम कोलकाता और गुवाहाटी भेजी गई।

इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में लिया था फ्लैट

रायपुर पुलिस कोलकाता में न्यू टाउन राजघर के पास एक अपार्टमेंट से 6 आरोपी और राजारहाट से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, गुवाहाटी में 6 आरोपी अरेस्ट किए। इन सटोरियों ने फ्लैट को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की आड़ में किराए पर लिया था। यह सभी आरोपी महादेव ऐप के अलग-अलग पैनल से सट्टा खिला रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए....नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत

आरोपियों ने लगभग 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया। इसे लेकर पुलिस सभी बैंक से डॉक्यूमेंट के माध्यम से जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। पैनल ऑपरेटरों से 25 लाख रुपए और 15 लाख रुपए में पैनल लेने की जानकारी पुलिस को मिली है।

आरोपियों के कब्जे से 30 लाख का माल मिला

पुलिस ने इन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 कई कंपनियों के सिम कार्ड, 32 कई बैंकों के पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए....टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

FAQ

  1. IPL सट्टा केस में रायपुर पुलिस ने किन दो शहरों में छापेमारी की और कितने सटोरियों को गिरफ्तार किया?
    रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की, जिसमें 6 राज्यों के कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
  2. महादेव सट्टा ऐप से जुड़े इन सटोरियों के पास से पुलिस को क्या-क्या बरामद हुआ?
    पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 94 ATM कार्ड, 32 पासबुक, 15 सिम कार्ड, 4 राउटर, एक सिक्योरिटी कैमरा और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 3 कॉपी सहित लगभग 30 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान जब्त किया है।
  3. इस केस में पुलिस को महादेव सट्टा ऐप के पैनल को लेकर क्या जानकारी मिली है?
    पुलिस को पता चला है कि आरोपी महादेव ऐप के पैनल 25 लाख और 15 लाख रुपए में खरीदते थे और उन्हीं पैनल्स के जरिए IPL पर सट्टा खिला रहे थे। इसके अलावा, 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत भी मिले हैं।
ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ के राइस-मिल में लगी भीषण आग, चारों ओर धुआं ही धुआं

रायपुर पुलिस न्यूज | CG News | cg news update | cg news today | crime news | cg crime news | Crime News Raipur | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • CG News
  • IPL
  • रायपुर पुलिस
  • crime news
  • रायपुर पुलिस न्यूज
  • Crime news The sootr
  • IPL satta
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • Crime News Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती