रायपुर में आठ थर्ड जेंडर सिपाहियों की आठ थानों में तैनाती, कप्तान प्रशांत ने कहा - शानदार काम करिए शुभकामनाएं

Yagyawalkya Mishra | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी के आठ प्रमुख थानों में थर्ड जेंडर आरक्षकों की पदस्थापना की गई है। यह पहला मौक़ा है जबकि थर्ड जेंडर आरक्षकों को थानों में पदस्थापना मिली है

Raipur। छत्तीसगढ़ की राजधानी के आठ प्रमुख थानों में थर्ड जेंडर आरक्षकों की पदस्थापना की गई है। यह पहला मौक़ा है जबकि थर्ड जेंडर आरक्षकों को थानों में पदस्थापना मिली है। रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने पोस्टिंग ऑर्डर देते हुए इन सभी को बेहतर काम करने की शुभकामनाएँ दी हैं।

*राजधानी के महत्वपूर्ण थानों में दी गई है तैनाती *

जिन आठ थर्ड जेंडर आरक्षकों को राजधानी के थानों में तैनाती दी गई है। वे सभी थाने क़ानून व्यवस्था के हिसाब से महत्वपूर्ण थाने माने जाते हैं। राजधानी में अपनी पहली तैनाती पाने वाले थर्ड जेंडर और उनके थानों की सूची निम्नलिखित है-

1- नरेश क्षत्रिय, थाना - पुरानी बस्ती

2- राजेश पटेल, थाना - सिविल लाईन

3- शंकर यादव, थाना - टिकरापारा,

4- तनुश्री, थाना - आज़ाद चौक

5- राकेश सोरी, थाना - गुढियारी

6- कन्हैया, थाना - गोलबाजार

7- योगेश जंघेल, थाना -उरला

8- दीपक यादव, थाना - खम्हारडीह

बोले कप्तान प्रशांत- किसी सहयोगी से उन्नीस नहीं हैं

रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इन सभी थर्ड जेंडर आरक्षकों को खुद पहली पदस्थापना के आदेश देते हुए उन्हें बेहतरीन काम करने की शुभकामनाएँ दीं। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा

“इन सबका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।जब ये लोग थानों में पदस्थापना के पहले पुलिस लाईन में रिज़र्व बल के सदस्य थे। तब भी लॉ एंड ऑर्डर और व्यवस्था में इनकी कार्यक्षमता परखी गई है। यह अपने किसी अन्य सहयोगी से कार्यक्षमता में क़तई उन्नीस नहीं है।”

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Raipur Police
  • रायपुर पुलिस
  • Posting of third gender constables in police stations
  • पुलिस स्टेशनों में तृतीय लिंग आरक्षकों की पोस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा