छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़, सौ से ज्यादा प्रायवेट स्कूलों ने अब तक नहीं भेजी 10वीं-12वीं के छात्रों की जानकारी

Shivam Dubey | Sept 13, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़, सौ से ज्यादा प्रायवेट स्कूलों ने अब तक नहीं भेजी 10वीं-12वीं के छात्रों की जानकारी
छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़, सौ से ज्यादा प्रायवेट स्कूलों ने अब तक नहीं भेजी 10वीं-12वीं के छात्रों की जानकारी

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्राईवेट स्कूलों ने अब तक बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की जानकारी माशिम को नहीं भेजी है

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्राईवेट स्कूलों ने अब तक बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की जानकारी माशिम को नहीं भेजी है। प्रदेश के ऐसे सौ स्कूलों का यही हाल है। समय सीमा बढ़ाने के बाद भी एंट्रिया नहीं होना प्रायवेट स्कूलों की लापरवाही दर्शाता है।10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों की जानकारी माशिम को भेजना बेहद जरूरी होता है।

प्रायवेट स्कूलों को लापरवाही

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों को छात्रों की डाटा एंट्री के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था। डाटा एंट्री नहीं हो पाने के कारण पोर्टल अगस्त महीने तक खोला गया था। लेकिन प्राईवेट स्कूल डाटा एंट्री नहीं कर पाए हैं। बता दें कि माशिम द्वारा प्रत्येक वर्ष स्कूलों से दसवीं-बारहवीं के छात्रों का डाटा मंगाया जाता है। ये एंट्री ऑनलाइन करनी होती है। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी होती है। जिन छात्रों का फॉर्म भेजा जाता है, उन्हें ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलती है। स्कूलों ने दोबारा पोर्टल खोलने की मांग की है जिसके बाद एक दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। जिससे बच्चों का भविष्य खराब ना हो सके।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों का भुगतान बकाया, दोबारा खोला जाएगा पोर्टल, 250 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

अब तक इतनी एंट्रियां हुईं

माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा 31 अगस्त तक पोर्टल खोला गया था। अब तक 10 वीं कक्षा के 6 हजार 482 स्कूलों ने एंट्री की है। वहीं 12 वीं के 4 हजार 16 स्कूलों ने एंट्री की है। अब तक हो चुकी एंट्री के अनुसार, दसवीं में 3 लाख 39 हजार 683 तथा बारहवीं में 2 लाख 54 हजार 102 छात्र हैं। अब एक दिन और पोर्टल खुलने के बाद होने वाली एंट्रियों से विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • School Education Department
  • private schools
  • Ravindra Chaubey
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • निजी स्कूल
  • रवीन्द्र चौबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा