/sootr/media/media_files/2024/10/19/ePfGmo0RRnhEcfs0rR0s.jpg)
Raipur South Assembly By-election 2024 : बीजेपी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यहां से पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट दिया गया है। ज्ञात हो कि सुनील सोनी का टिकट काटकर ही बृजमोहन अग्रवाल को दिल्ली भेजा गया था।
बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद रायपुर दक्षिण सीट खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां 23 नवंबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने पिछले दिनों 15 अक्टूबर को उप चुनाव की घोषणा की थी।
द सूत्र ने सबसे पहले बता दिया था सोनी का नाम
BJP से सोनी या तिवारी काे टिकट, कांग्रेस में दुबे और कन्हैयालाल का नाम... पढ़ें खबर
सबसे कांटे की टक्कर 2018 में हुई थी।
रायपुर दक्षिण सीट बनने के बाद से 2023 तक हुए 4 चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हर बार बड़े अंतराल से हारे। सिर्फ 2018 के चुनाव में कांग्रेस के कन्हैया अग्रवाल सबसे कम वोटों से हारने वाले उम्मीदवार थे। इस चुनाव में बृजमोहन की लीड महज 17 हजार 496 थी।
कांग्रेस से वैश्य समाज का उम्मीदवार ही दे सका बृजमोहन को कड़ी टक्कर
2008 | |||
बृजमोहन अग्रवाल | BJP | 65 हजार 686 | 57.91 |
योगेश तिवारी | INC | 40 हजार 747 | 35.92 |
2013 | |||
बृजमोहन अग्रवाल | BJP | 81 हजार 429 | 59.25 |
किरणमयी नायक | INC | 46 हजार 630 | 33.93 |
2018 | |||
बृजमोहन अग्रवाल | BJP | 77 हजार 589 | 52.70 |
कन्हैया अग्रवाल | INC | 60 हजार 093 | 40.82 |
2023 |
महिलाएं तय करेंगी बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर कौन बनेगा विधायक
बृजमोहन अग्रवाल | BJP | 1 लाख 09263 | 69.48 |
महंत रामसुंदर दास | INC | 41 हजार 544 | 26.42 |
छत्तीसगढ़ निगम मंडलों में नियुक्तियां , चार प्राधिकरणों में विधायकों की ताजपोशी,सतनामी समाज को भी साधा