छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पॉवर कंपनियों के बीच चल रही रार, अब तक नहीं सुलझ सका 15 सौ करोड़ की बकाया का पेंच, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय पहुंचा मामला

Shivam Dubey | Sept 12, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पॉवर कंपनियों के बीच चल रही रार, अब तक नहीं सुलझ सका 15 सौ करोड़ की बकाया का पेंच, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय पहुंचा मामला
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पॉवर कंपनियों के बीच चल रही रार, अब तक नहीं सुलझ सका 15 सौ करोड़ की बकाया का पेंच, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय पहुंचा मामला

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पॉवर कंपनियों के बीच लंबे समय से रार चल रही है। दरअसल ये मामला 15 सौ करोड़ रुपए के बकाया का है। अब तक ये पेंच सुलझ नहीं सका है

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की पॉवर कंपनियों के बीच लंबे समय से रार चल रही है। दरअसल ये मामला 15 सौ करोड़ रुपए के बकाया का है। अब तक ये पेंच सुलझ नहीं सका है। दोनो कंपनियों के बीच बकाया राशि को लेकर पेंच फसा हुआ है। यह मामला अब केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय दिल्ली तक जा पहुंचा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ही इस मामले में अपना आखिरी फैसला देगा।

क्या मामला है

तेलंगाना की पॉवर कंपनी पर छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी का 36 सौ करोड़ रुपए का बकाया है। इस बकाया राशि को लेकर लंबे समय से मामला विवाद मचा हुआ है। पहले तेलंगाना ने इस बकाया में से 15 सौ करोड़ का ही बकाया माना था। लेकिन बाद में तेलंगाना ने छह सौ करोड़ का और बकाया मान लिया। ऐसे में 21 सौ करोड़ का बकाया मान लिया गया। लेकिन 15 सौ करोड़ के बकाया पर अभी भी मामला फंसा हुआ है। तेलंगाना के अधिकारियों द्वारा अपनी कंपनी को रिपोर्ट देने के दो माह बाद भी तेलंगाना ने बकाया को लेकर कोई मंजूरी नहीं दी है। पिछले साल जब पहली बार आमने सामने बात हुई तो तेलंगाना के सात पैसे प्रति यूनिट ट्रेडिंग शुल्क पर बड़ी आपत्ति जताई। इसका कुल शुल्क सवा सौ करोड़ होता है। इसी के साथ स्टार्टअप पॉवर शुल्क, एसएलडीसी, पानी, वीसीए और एफसीए शुल्क के दस्तावेज मांगे कि इस पर क्या खर्च किया गया है। इसके बाद पॉवर कंपनी ने तेलंगाना को सारे दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए थे।

दिल्ली पहुंचा मामला

अब यह 15 सौ करोड़ का मामला केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय तक दोबारा पहुंच गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय का फैसला ही इस मामले का आखिरी निर्णय होगा। अगर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने बकाया राशि को प्राप्ति पोर्टल में अपलोड कर दिया तो तेलंगाना को पूरा बकाया देना ही पड़ेगा। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने इस मामले में तीन माह पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में अपने 15 सौ करोड़ के और बकाया का दावा कर दिया। इसके बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने तेलंगाना कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाते हुए मामले को सुलझाने के लिए कहा था।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Telangana News
  • Department of Power
  • State Power Distribution Company
  • तेलंगाना न्यूज
  • विद्युत विभाग
  • राज्य विद्युत वितरण कंपनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा