वाटर हार्वेस्टिंगः 5 बिल्डरों को निगम का नोटिस, जुर्माने की चेतावनी
Jitendra Shrivastava | Updated:
thesootr
छत्तीसगढ़ के रायपुर में टाउन प्लानिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। राजधानी के कई बिल्डरों ने अपार्टमेंट्स के निर्माण के दौरान वाटर हार्वस्टिंग नहीं लगवाए हैं। इसको लेकर नगर निगम ने बिल्डरों को नोटिस जारी कर जुर्माने की चेतावनी दी है...
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम ने आधा दर्जन बड़े बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। निगम के छापामार अमले ने वालफोर्ट एलेन्सिया सरोना, मारुति लाइफ स्टाइल कोटा, पार्थिवी प्राविन्स सरोना, डीएम टावर कोटा और कृष्णा पैराडाइज कोटा के परिसर और अपार्टमेंट की जांच के बाद नोटिस जारी किए हैं।
रायपुर में आधा दर्जन बिल्डर को नोटिस देने के मामले में निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने कहा है कि सभी परिसरों की जांच होगी। इस मामले में जिन्हें नोटिस दिया गया है, वे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सुधारकर फोटोग्राफ सहित निगम दफ्तर को अवगत करवाएं। ऐसा नहीं हुआ तो हर परिसर पर प्रति 100 वर्गमीटर पर हजार रुपए की दर से जुर्माना तो लगाया ही जाएगा, साथ ही हार्वेस्टिंग सिस्टम की तुरंत मरम्मत भी करवाई जाएगी।
नगर निगम ने मंगलवार, 21 मई को जिन अपार्टमेंट्स की जांच की है वे सभी बड़े परिसर हैं और उनमें से दो से तीन बिल्डरों का संबंध छत्तीसगढ़ के बडे़ तथा कांग्रेस सरकार के दौरान प्रभावशाली रहे बिल्डर्स से है। बारिश करीब है इसको देखते हुए निगम ने यह कार्रवाई शुरू की है। इन निजी आवासीय परिसरों में जोन-8 के ईई अभिषेक गुप्ता, ईश्वर टावरे और अक्षय भारद्वाज के साथ निगम अमले ने जांच की है। वालफोर्ट, मारुति और पार्थिवी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह, डीएम टावर और कृष्णा पैराडाइज में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ही नहीं मिला है।
गौरतलब है, नगर निगम छोटे-छोटे मकानों का नक्शा पास करते समय फीस के साथ वाटर हार्वेस्टिंग का चार्ज वसूल रहा है। जहां तक बिल्डरों का सवाल है, टाउन प्लानिंग से वे नक्शे मंजूर करवा रहे हैं, लेकिन सिस्टम नहीं लगवा रहे हैं। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने चेतावनी दी है कि हफ्तेभर में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के अलग-अलग जोन का दस्ता अगले 15 दिन तक लगातार इस तरह की जांच जारी रखेगा।
जल संग्रहण (वॉटर हार्वेस्टिंग) का मतलब है बारिश के पानी को विभिन्न तरीकों से संचित करना या बचाना। तालाब या झील के अलावा जमीन के नीचे बनाए गए टैंक के जरिए भी बारिश को पानी को इकट्ठा किया जा सकता है। इस पानी का उपयोग, बागवानी और सिंचाई के लिए तो आसानी से किया ही जा सकता है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
प्रति 100 वर्गमीटर पर हजार रुपए से जुर्माना लगेगा
रायपुर में आधा दर्जन बिल्डर को नोटिस देने के मामले में निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने कहा है कि सभी परिसरों की जांच होगी। इस मामले में जिन्हें नोटिस दिया गया है, वे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सुधारकर फोटोग्राफ सहित निगम दफ्तर को अवगत करवाएं। ऐसा नहीं हुआ तो हर परिसर पर प्रति 100 वर्गमीटर पर हजार रुपए की दर से जुर्माना तो लगाया ही जाएगा, साथ ही हार्वेस्टिंग सिस्टम की तुरंत मरम्मत भी करवाई जाएगी।
बारिश देखते हुए निगम ने यह कार्रवाई शुरू की
नगर निगम ने मंगलवार, 21 मई को जिन अपार्टमेंट्स की जांच की है वे सभी बड़े परिसर हैं और उनमें से दो से तीन बिल्डरों का संबंध छत्तीसगढ़ के बडे़ तथा कांग्रेस सरकार के दौरान प्रभावशाली रहे बिल्डर्स से है। बारिश करीब है इसको देखते हुए निगम ने यह कार्रवाई शुरू की है। इन निजी आवासीय परिसरों में जोन-8 के ईई अभिषेक गुप्ता, ईश्वर टावरे और अक्षय भारद्वाज के साथ निगम अमले ने जांच की है। वालफोर्ट, मारुति और पार्थिवी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह, डीएम टावर और कृष्णा पैराडाइज में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ही नहीं मिला है।
टाउन प्लानिंग से नक्शे मंजूर करवाए, लेकिन सिस्टम नहीं लगवाए
गौरतलब है, नगर निगम छोटे-छोटे मकानों का नक्शा पास करते समय फीस के साथ वाटर हार्वेस्टिंग का चार्ज वसूल रहा है। जहां तक बिल्डरों का सवाल है, टाउन प्लानिंग से वे नक्शे मंजूर करवा रहे हैं, लेकिन सिस्टम नहीं लगवा रहे हैं। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने चेतावनी दी है कि हफ्तेभर में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जुर्माना वसूला जाएगा। निगम के अलग-अलग जोन का दस्ता अगले 15 दिन तक लगातार इस तरह की जांच जारी रखेगा।
ये होता है वॉटर हार्वेस्टिंग
जल संग्रहण (वॉटर हार्वेस्टिंग) का मतलब है बारिश के पानी को विभिन्न तरीकों से संचित करना या बचाना। तालाब या झील के अलावा जमीन के नीचे बनाए गए टैंक के जरिए भी बारिश को पानी को इकट्ठा किया जा सकता है। इस पानी का उपयोग, बागवानी और सिंचाई के लिए तो आसानी से किया ही जा सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार
By Sumit Kumar
पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें
By Jageshwar Prasad
सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?
By Harish Divekar
एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA