रायपुर में महिला अफसर से फोन पर अभद्रता; सेक्स की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने पार की हदें

Umeshwari Baghel | May 05, 2026, 18:56 IST
Share
raipur-woman-officer-harassment-vulgar-calls-nude-photos-on-whatsapp-case-fir
raipur-woman-officer-harassment-vulgar-calls-nude-photos-on-whatsapp-case-fir

रायपुर में एक महिला अधिकारी को अज्ञात युवक ने फोन और वॉट्सएप पर अश्लील कॉल और न्यूड तस्वीरें भेजकर मानसिक उत्पीड़ित किया। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में महिला अधिकारी से अश्लील उत्पीड़न, शिकायत दर्ज
  • अज्ञात युवक ने फोन और वॉट्सएप पर भेजी न्यूड तस्वीरें
  • महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
  • आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल से मदद ले रही है पुलिस
  • महिला का मानसिक उत्पीड़न, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

NEWS IN DETAIL

Raipur News। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ हुए अश्लील (Harassment) उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ फोन और वॉट्सएप पर अश्लील बातें करने और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने की शिकायत की है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

अज्ञात युवक ने शुरू किया अश्लील कॉल

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने बातचीत के दौरान अशोभनीय सवाल पूछे और सेक्स की मांग की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

व्हाट्सएप पर भेजी न्यूड तस्वीरें

आरोपी का उत्पीड़न यहीं खत्म नहीं हुआ। 4 मई की सुबह उसी नंबर से फिर कॉल और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी न्यूड तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।

महिला मानसिक तनाव में

इस घटना के बाद महिला काफी तनाव में हैं। उन्हें लगने लगा है कि लगातार आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। इस उत्पीड़न से वे मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, साइबर सेल से मदद

टिकरापारा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक जल्दी पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

महिला ने पुलिस को दिया मोबाइल नंबर

महिला ने आरोपी के द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जल्द पकड़ा जायेगा।

यह खबरें भी पढ़े...

काम ना आया सरकार का फॉर्मूला, राजस्व के 93 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग, वाट्सएप पर देना था जमीन का नामांतरण

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल

अमरावती कांड : 180 युवतियां... 350 अश्लील वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार, AIMIM से भी कनेक्शन

अश्लील SMS : 350 अश्लील वीडियो | अब 47 सदस्यों की SIT करेगी कांड की जांच ! राजनीतिक होता जा रहा मामला ?

Tags:
  • Raipur News
  • वाट्सएप
  • साइबर सेल
  • Harassment
  • अश्लील SMS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं