अवैध रेत खनन के दौरान ग्रामीणों पर हमले का मामला, कांग्रेस ने बनाई जांच टीम
Harrison Masih | Jun 15, 2025, 22:01 IST
rajnandgaon firing attack on villagers illegal sand mining Congress formed investigation team the sootr
राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में 11 जून की रात अवैध रेत खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में कांग्रेस पार्टी ने जांच के लिए तीन विधायकों की विशेष टीम गठित की।
राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में 11 जून की रात अवैध रेत खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की जांच के लिए तीन विधायकों की विशेष टीम गठित की, जो शनिवार को घटनास्थल पर पहुँची और पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव गोलीकांड: टीआई सस्पेंड, आरोपी से बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
कांग्रेस के खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगढ़ विधायक हर्षित बघेल, और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, साथ में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, मोहड़ गांव पहुँचे। जांच दल ने ग्रामीणों से विस्तार से बातचीत की और घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए।
विधायकों ने आरोप लगाया कि रेत माफिया लंबे समय से मोहड़ गांव में अवैध रैम्प बनाकर खनन कर रहा था, लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने आंखें मूंद रखी थीं। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में भी राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री डिप्टी सीएम विजय शर्मा की निष्क्रियता निराशाजनक है।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी जेल में
जांच दल के अनुसार, कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। कुछ लोगों के हाथ काम नहीं कर रहे हैं, और किसी की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। यह केवल हमला नहीं बल्कि ग्रामीणों पर किया गया सुनियोजित अत्याचार है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
विधायकों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रेत माफिया और एक थाना प्रभारी की बातचीत सामने आई है, जो इस गठजोड़ को उजागर करती है। उन्होंने इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना
हर्षित बघेल (डोंगरगढ़ विधायक): “यह प्रशासन की पूरी असफलता है। भाजपा सरकार की चुप्पी माफिया को संरक्षण देती है।”
दलेश्वर साहू (डोंगरगांव विधायक): “ग्रामीणों पर गोली चलाना केवल अपराध नहीं, शासन व्यवस्था पर हमला है।”
भोलाराम साहू (खुज्जी विधायक): “जब मंत्री, विधायक माफिया पर चुप हैं, तब पीड़ित जनता किसके पास जाए?”
मोहड़ गांव की घटना ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर ग्रामीण भय और असुरक्षा में हैं, वहीं कांग्रेस ने इस मामले को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
ये खबर भी पढ़ें... संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग
छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | ग्रामीणों पर हमला | कांग्रेस ने बनाई जांच टीम | राजनांदगांव गोलीकांड | Rajnandgaon News | illegal sand mining
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव गोलीकांड: टीआई सस्पेंड, आरोपी से बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
कांग्रेस जांच दल ने लिया घटनास्थल का जायजा
विधायकों ने प्रशासन पर साधा निशाना
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी जेल में
घायलों की हालत चिंताजनक
माफिया-प्रशासन गठजोड़ का आरोप
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना
जांच टीम की प्रमुख बातें (बाइट):
दलेश्वर साहू (डोंगरगांव विधायक): “ग्रामीणों पर गोली चलाना केवल अपराध नहीं, शासन व्यवस्था पर हमला है।”
भोलाराम साहू (खुज्जी विधायक): “जब मंत्री, विधायक माफिया पर चुप हैं, तब पीड़ित जनता किसके पास जाए?”
मोहड़ गांव की घटना ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक ओर ग्रामीण भय और असुरक्षा में हैं, वहीं कांग्रेस ने इस मामले को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
ये खबर भी पढ़ें... संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग
छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | ग्रामीणों पर हमला | कांग्रेस ने बनाई जांच टीम | राजनांदगांव गोलीकांड | Rajnandgaon News | illegal sand mining
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA