आरक्षक भर्ती घोटाला में 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 6 को जेल, एक ने दी जान

Marut raj | Dec 21, 2024, 21:13 IST
Share
Rajnandgaon police constable recruitment scam the sootr
Rajnandgaon police constable recruitment scam the sootr

3 महिला पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों को जेल। संदेही आरक्षक ने सुबह ही फांसी लगाई। आरक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इस मामले में कर्मचारी को फंसाया जा रहा है, अधिकारी को बचाया जा रहा है। इसमें सभी इन्वॉल्व हैं। पूर्व CM बघेल ने की CBI जांच की मांग।

Rajnandgaon police constable recruitment scam : राजनांदगांव जिले में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में एसपी मोहित गर्ग की ओर से लालबाग थाने में FIR भी दर्ज कराने के बाद कार्रवाई तेज हो गई है।

शनिवार को लालबाग पुलिस ने 3 महिला पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों को कोर्ट में पेश किया। इसमें हैदराबाद की टेक्निकल कंपनी के 2 लोग भी शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी को जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस भर्ती मामले में एक संदेही आरक्षक ने सुबह ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले में 14 आरक्षक संदेह के घेरे में हैं। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

जिन्होंने दौड़ में भाग नहीं लिया, उन्हें भी दिए गए नंबर

जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि जांच टीमों को पता चला है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दौड़ में भाग ही नहीं लिया, उन्हें भी नंबर दे दिए गए हैं। इसके अलावा शून्य नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों को सात नंबर तक दे दिए गए हैं।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हैदराबाद की जिस टेक्निकल कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी, उसके द्वारा अनियमितता किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हैदराबाद की कंपनी के साथ ही स्थानीय पुलिस विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट तय, कार-बाइक के लिए इतना लगेगा चार्ज

संदेही आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखा- इसमें सब शामिल

आरक्षक का सुसाइड नोट।
आरक्षक का सुसाइड नोट।

शनिवार को रामपुर गांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह आरक्षक राजनांदगांव रेंज में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी पर तैनात था। बीती रात आरक्षक पुलिस लाइन से निकला और सुबह उसकी लाश रामपुर के खेत में मिली। बताया जा रहा है कि आरक्षक अनिल रत्नाकर ने बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रायपुर के नामी स्कूल में नाबालिग से 2 माह से रेप, सिपाही का बेटा पकड़ा

भर्ती के लिए खैरागढ़ पुलिस बल का जवान पिछले कई दिनों से स्थानीय 8वीं बटालियन में ड्यूटी में था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस भर्ती में कथित गड़बड़ी उजागर होने के बाद जवान तनाव में था। आरक्षक के खुदकुशी करने की घटना को गड़बड़ी से ही जोड़कर देखा जा रहा है। आरक्षक मूलतः महासमुंद के सरायपाली का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार जवान की भूमिका भर्ती प्रक्रिया में संदिग्ध रूप से सामने आई है।

आरक्षक भर्ती घोटाले की पूरी खबर पढ़ें विस्तार से पुलिस भर्ती फिजिकल में फर्जीवाड़ा,सिलेक्शन कराने 11 के 20 नंबर किए,FIR

Tags:
  • CG News
  • Rajnandgaon News
  • राजनांदगांव न्यूज
  • rajnandgaon news in hindi
  • cg news in hindi
  • Police Constable Recruitment Scam
  • पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला
  • cg news update
  • cg news today
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती