IFS राजू अगासीमनी पर्यावरण संरक्षण मंडल सदस्य सचिव नियुक्त, स्टेट सर्विसेस के 2 अधिकारियों को नया प्रभार

मुख्य वन संरक्षक IFS राजू अगासीमनी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का सदस्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

author-image
VINAY VERMA
New Update
raju-agasimani-member-secretary-cg-environment-board the sootr
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रायपुर। मुख्य वन संरक्षक IFS राजू अगासीमनी को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का सदस्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

पढ़ें: बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई: काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना

रायपुर सर्किल के CCF हैं राजू

2006 बैच के IFS राजू आगासिमनी वर्तमान में रायपुर सर्किल के CCF हैं, इससे पहले कांकेर सर्किल के प्रभारी CCF, राज्य वन विकास निगम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कांकेर और गरियाबंद जिले में DFO सहित कई पदों पर रह चुके हैं।

अरुण प्रसाद पी के बाद से खाली था पद

पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के पद पर पहले भारतीय वन सेवा के अधिकारी अरुण प्रसाद पी पदस्थ थे। उन्होंने व्यक्तिगत कारण का हवाला देते हुए जून में भारतीय वन सेवा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यह पद खाली था।

पढ़ें: बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई: काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

राज्य प्रशासनिक सेवा के उप सचिव स्तर के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके लिए भी सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी हो गया है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हिन्दी और अंग्रेजी स्टेनो परीक्षाओं की डेट्स घोषित,जानिए पूरी जानकारी

श्रीकांत वर्मा और अरुण मरकाम को प्रभार

इनमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव अरुण कुमार मरकाम को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वहीं खनिज साधन विभाग में उप सचिव श्रीकांत वर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ गृह तथा जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पढ़ें :  स्कूल सचिव छुट्टी पर हैं, ट्राइबल स्कूलों के 1335 प्राचार्यो की पदस्थापना रुकी

Environment Protection Board | IFS राजू अगासीमनी | छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | Chhattisgarh News | CG News | cg news hindi | cg news hindi | cg news latest today

cg news latest today cg news hindi cg news hindi CG News Chhattisgarh News सीजी न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश IFS राजू अगासीमनी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण संरक्षण Environment Protection Board
Advertisment