रामनवमी पर रामलला का स्वर्ण शृंगार, फूल-लाइटों से सजे मठ-मंदिर...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामनवमी के मौके पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। राजधानी के मठ-मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है।

author-image
Kanak Durga Jha
New Update
Ramnavami Festival Raipur the sootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रायपुर में रामनवमी के मौके पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। राजधानी के मठ-मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। दोपहर 12 बजे मंदिरों में रामलला का जन्मोत्सव के बाद रामलला का अभिषेक होगा। बिलासपुर और रायगढ़ में शाम 4 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

राम मंदिर में भव्य आतिशबाजी

VIP रोड़ स्थित श्रीराम मंदिर में आज 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके बाद भगवान राम का रुद्राभिषेक और सवा मन भोग भी लगाया जाएगा। दोपहर 1 बजे भंडारा और शाम 7 बजे महाआरती के बाद 7.30 बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... नरेंद्र मोदी किराए की कार से अटल जी की सभा के लिए जुटाते थे भीड़

1100 किलो मालपुआ का भोग लगाया जाएगा

पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित जैतुसाव मठ 200 साल पुराना है। यहां अंग्रेजों के समय से मालपुआ बनते आ रहा है। इस बार भी रामनवमी के मौके पर 1100 किलो मालपुआ का भोग लगेगा। सदर बाजार के गोपाल मंदिर में दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का पंचामृत स्नान और शाम को भजन-कीर्तन होंगे। बूढ़ापारा के गिरिराज मंदिर में दोपहर में गुलाब की फूल मंडली के दर्शन होंगे। रामनवमी पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... बाहरी स्टूडेंट्स को भी स्कॉलरशिप देगी सरकार, बस करना होगा ये काम

राजधानी में निकलेगी शोभायात्रा

रामनवमी के मौके पर वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। राम मंदिर के साथ कई जगह हनुमान मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए ASI को नहीं मिली जमानत,कोर्ट ने भेजा जेल

रायपुर में रामनवमी मना रहे शंकराचार्य

पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती रावांभाठा के सुदर्शन संस्थानम आश्रम में रामनवमी उत्सव मनाएंगे। साथ ही धर्म, अध्यात्म और हिंदू राष्ट्र पर धर्मसभा को संबोधित करेंगे। वही टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में रामकथा के बाद 11 बजे महाभिषेक के बाद वृंदावन से वस्त्रों से राम दरबार का शृंगार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों की लागत से बन रहा टेलरिंग सेंटर , 500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

आज रामनवमीं | Ramnavami 2025 | Today Ramnavami | special coincidence on Ramnavami | रायपुर न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

cg news today cg news live news cg news live cg news in hindi cg news hindi CG News रायपुर न्यूज special coincidence on Ramnavami Today Ramnavami Ramnavami 2025 आज रामनवमीं रामनवमी