महादेव सट्टा एप मामलाः रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी,रेड कॉर्नर नोटिस के लिए इंटरपोल से संपर्क किया ईडी ने

Yagyawalkya Mishra | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

महादेव सट्टा एप के प्रमुख संचालकों रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत से अरेस्ट वारंट जारी हो गया है।

Raipur। महादेव सट्टा एप के प्रमुख संचालकों रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत से अरेस्ट वारंट जारी हो गया है। ईडी अब इस अरेस्ट वारंट के आधार पर इंटरपोल से संपर्क कर रही है।इसके साथ ही दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा रहा है।

पहले दो समंस जारी, उसके बाद वारंट

ईडी महादेव सट्टा एप मामले में लगातार कार्यवाही कर रही है। ईडी ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। ईडी इस एप के प्रमुख संचालकों जिनके नाम रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बताए गए हैं, उनके स्थानीय (छत्तीसगढ़) पतों पर उपस्थिति के लिए समंस भेजे थे। जिसके बाद यह जानकारी आई कि, दोनों ही प्रमुख अभियुक्त विदेश में निवासरत हैं और विदेश से ही इस एप का संचालन कर रहे हैं। जिसके बाद ईडी ने रायपुर की विशेष अदालत में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के समक्ष आवेदन देकर गिरफ़्तारी वारंट जारी कराया है।

अब आगे क्या होगा

ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ सौरभ कुमार पांडेय ने द सूत्र को बताया है

“रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर दोनों ही प्रमुख आरोपी हैं, ये दोनों महादेव सट्टा एप के अहम किरदार हैं। हमने उनके ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट हासिल किया है।”

ईडी को जिन दो लोगों की तलाश है उन्हें लेकर खबरें हैं कि, वे दुबई में हैं। ईडी ने अब इंटरपोल से संपर्क किया है और संभावनाएँ हैं कि, कुछ घंटों में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो जाएगा।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • ED
  • Raipur Special Court
  • ईडी
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Mahadev Betting App
  • महादेव सट्टा ऐप
  • रायपुर विशेष न्यायालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा