गजब की ठगी... अधिकारी बनकर 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी, रिटायर्ड शिक्षक को ऐसे बनाया शिकार

Kanak Durga Jha | Aug 18, 2024, 19:02 IST
Share
Retired teacher cheated of Rs 80 lakh
Retired teacher cheated of Rs 80 lakh

छत्तीसगढ़ से साइबर ठगी का एक गजब का मामला सामने आया है। ठगों ने इस बार रिटायर्ड शिक्षक को अपना शिकार बनाया। दो ठगों ने योजना बनाकर रिटायर्ड शिक्षक से 80 लाख रुपए ले लिए।

छत्तीसगढ़ से साइबर ठगी का एक गजब का मामला सामने आया है। ठगों ने इस बार रिटायर्ड शिक्षक को अपना शिकार बनाया। दो ठगों ने योजना बनाकर रिटायर्ड शिक्षक से 80 लाख रुपए ले लिए। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुए तो वे तुरंत थाने पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद रिटायर्ड शिक्षक ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

बीमा पॉलिसी के नाम पर लगाया चूना

मिली जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड शिक्षक से बिमा पॉलिसी में मुनाफा के नाम पर 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। बिलासपुर के साइबर थाने की टीम ने एक रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी कर 80 लाख की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीमा पॉलिसी में मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 79 लाख 85 हजार की ठगी की थी।

अधिकारी बनकर की ठगी

साइबर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगला बाजपाई कैसल में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक वीरेंद्र कुमार से 2 मई 2023 से 13 जून 2024 के बीच मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में जमा रकम में ब्याज मिलने और पैसा वापसी करने नाम पर सीओ मैनेजर व अन्य अधिकारी बनकर अलग-अलग तिथियां में 79 लाख 85 हजार 912 रुपए ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने बिहार में तीन दिनों तक कैंप लगाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमुई निवासी गणेश कुमार मंडल और चिंटू बनारसी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह Video देखें

Tags:
  • crime news
  • cyber crime Chhattisgarh
  • bilaspur crime news
  • chhattisgarh crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • cyber crime in raipur
  • cg crime news
  • Cyber Crime Police
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा