करोड़ों की ठगी केस में भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव पर इनाम घोषित

Marut raj | Oct 06, 2024, 16:23 IST
Share
Reward announced KK Srivastava close Bhupesh Baghel the sootr
Reward announced KK Srivastava close Bhupesh Baghel the sootr

केके श्रीवास्तव की ओर से उपयोग किए गए पांच बैंक खातों की डिटेल सामने आई है। इन खातों में 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। खास बात यह है कि ये खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर हैं।

Reward announced on KK Srivastava : करोड़ों की ठगी के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी पर इनाम घोषित किया गया है। कांग्रेस सरकार में पावरफुल सेंटर रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव पर यह इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने उसे भगोड़ा करार दिया है। दस हजार रुपए का इनाम उस पर घोषित किया गया है।

5 बैंक खाते में 300 करोड़ का लेनदेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी केके श्रीवास्तव की ओर से उपयोग किए गए पांच बैंक खातों की डिटेल सामने आई है। इन खातों में 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। खास बात यह है कि ये खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर हैं। पुलिस ने इन बैंक खातों की जांच आयकर विभाग को सौंप दी है।

ईडी की ओर से भी इस मामले की जल्द ही जांच शुरू किए जाने की बात भी सामने आ रही है। रायपुर में दर्ज केस में तेलीबांधा थाना पुलिस केके श्रीवास्वत की तलाश कर रही है। उसके कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। वह परिवार सहित फरार है।

यहां उल्लेखनी है कि श्रीवास्तव पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उसके बिलासपुर निवास जाते रहते थे। सीएम से सीधा संपर्क होने की वजह से श्रीवास्तव सरकार में पावर सेंटर था।

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • केके श्रीवास्तव पर इनाम घोषित
  • KK Srivastava fraud case Chhattisgarh
  • KK Srivastava absconding Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा