महिला को थाने लाई पुलिस तो पहुंच गए चार पति, आरोपी निकली लुटेरी दुल्हन

Marut raj | Updated:
Share
 robber bride her four husbands reached Raipur police station the sootr
robber bride her four husbands reached Raipur police station the sootr

रायपुर में लुटेरी दुल्हन केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आरोपी दुल्हन के चारों पति थाने पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि इनमें से किसी भी युवक को उसने तलाक नहीं दिया था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की अदालत में परिवाद दायर किया था। उसने शिकायत की थी कि उसका विवाह पूजा के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसने परिवार के दूसरे सदस्यों के भी सोने-चांदी के आभूषण बैंक के लॉकर में रखा दिए थे।

पत्नी पूजा ने मौका देखकर लॉकर में रखे आभूषण निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद नकद रकम की भी मांग करने लगी। नकद रकम नहीं देने पर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने लगी। इस शिकायत के बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची तो वहां उसके चार पति भी पहुंच गए। तब पता चला कि पूजा वास्तव में एक लुटेरी दुल्हन है। अदालत के आदेश के बाद मुजगहन थाना में आरोपी बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया था।

नक्सलियों के The End के लिए शाह आ रहे बस्तर... कमांडर्स को देंगे मंत्र

शिकायतकर्ता ने खुद जुटाई जानकारी

मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका लगाने वाले डाकेश्वर देवांगन ने शादी के बाद पूजा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इस दौरान उसकी भेंट एक ऐसे व्यक्ति से हुई, जिसके साथ पहले पूजा से विवाह हुआ था। इसके बाद यह भी जानकारी मिली कि पूजा बिना ने तलाक चार लोगों से शादी की है।

इतना ही उसने उनके सोने-चांदी के आभुषण भी चुराए और उनसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर नकद रकम की वसूली की थी। यह जानकारी मिलने के बाद थाना बोरियाकला क्षेत्र के निवासी डाकेश्वर ने आरंग की रहने वाली पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ न्यायालय में याचिका लगाई थी।

ये खबर भी पढ़ें... अस्पताल निर्माण के टेंडर में करोड़ों की गड़बड़ी, MLA ने CM को लिखा पत्र

पूजा के पहले पति ने किया खुलासा

डाकेश्वर ने न्यायालय में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी की थी। उसकी पत्नी अधिकांशत: अपने मायके में रहती थी और ससुराल आने से बचती थी। उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ तो उसके बारे में जानकारी एकत्रित करना शुरू किया था। वह पूजा और अपनी सास गायत्री के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहा था। इस दौरान उसकी भेंट पुरुषोत्तम देवांगन से हुई।

पुरुषोत्तम ने जो जानकारी दी वह चौकाने वाली थी। पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा देवांगन संग उसका विवाह गत 15 जनवरी, 2016 को आर्यसमाज मंदिर संजय नगर, टिकरापारा में हुई थी। अपने बात के प्रमाण के रूप में पुरुषोत्तम ने मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इतना ही नहीं यह भी जानकारी मिली कि पूजा चार-पांच लोगों से विवाह कर चुकी है। अब तक उसने किसी को तलाक भी नहीं दिया है। वह उनसे भी आभूषण और नकद लेकर भाग चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस MLA के 'पप्पाजी' को रेप केस में उम्रकैद... CG में हंगामा

झूठे केस में फंसाने की देती थी धमकी

पीड़ित डाकेश्वर ने बताया कि पूजा संग आभूषण के बाद उसने परिवार के दूसरे सदस्यों के भी सोने-चांदी के आभुषण बैंक के लॉकर में रखा दिए थे। इसके बावजूद लुटेरी पूजा देवांगन ने मौका देखकर धोखे में रखकर बैंक के लॉकर में रखे आभूषण निकालकर अपनी मां को दे दिए। इसके बाद नकद रकम की मांग करने लगी। नकद नहीं देने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगी।

पूजा ने पहले जिन लोगों से विवाह किया था। उनसे भी पूजा देवांगनऔर उसकी मां गायत्री देवांगन ब्लैकमेल कर नकद रकम की वसूली कर रही थी। पूजा की गिरफ्तारी के बाद थाने में महिला के चार पति भी पहुंच गए तो गहमागहमी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें... 5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर

FAQ

  1. पूजा देवांगन के बारे में कौन सी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई ?
    पूजा देवांगन ने चार-पाँच लोगों से विवाह किया था, और उसने इन सभी से सोने-चांदी के आभूषण और नकद रकम लेकर धोखा दिया। इसके अलावा, उसने तलाक भी नहीं लिया था और उनसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूले थे।
  2. डाकेश्वर देवांगन ने पूजा देवांगन के बारे में जानकारी कैसे जुटाई ?
    डाकेश्वर ने पूजा के बारे में संदेह होने के बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इस दौरान उसकी मुलाकात पुरुषोत्तम देवांगन से हुई, जिन्होंने बताया कि उनका विवाह भी पूजा से हुआ था और पूजा ने उनसे भी आभूषण व नकद लेकर धोखा दिया था।
  3. जब पुलिस पूजा को थाने लेकर आई, तो वहां क्या हुआ था ?
    जब पूजा को थाने लेकर आई गई, तो वहां उसके चार पति भी पहुंच गए, जिससे थाने में गहमागहमी का माहौल बन गया। यह स्थिति यह दर्शाती है कि पूजा एक लुटेरी दुल्हन थी, जिसने कई पुरुषों से धोखा किया था।
लुटेरी दुल्हन अरेस्ट | लुटेरी दुल्हन का कारनामा | लुटेरी दुल्हन गैंग | Looteri Dulhan Raipur | लुटेरी दुल्हन रायपुर | Raipur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • लुटेरी दुल्हन गैंग
  • लुटेरी दुल्हन
  • लुटेरी दुल्हन का कारनामा
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • लुटेरी दुल्हन अरेस्ट
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • लुटेरी दुल्हन रायपुर
  • Looteri Dulhan Raipur
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के नाम पर जमीन ली, व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका, 271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली, व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका, 271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?