छत्तीसगढ़ में आरपीआई ने दिया बीजेपी को समर्थन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने राजधानी में किया ऐलान

The Sootr CG | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में आरपीआई ने दिया बीजेपी को समर्थन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने राजधानी में किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में आरपीआई ने दिया बीजेपी को समर्थन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने राजधानी में किया ऐलान

केंद्रीय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की और अपनी पार्टी की ओर से समर्थन की घोषणा की

RAIPUR.केंद्रीय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की और अपनी पार्टी की ओर से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देते हुए छत्तीसगढ़ में अपना एक भी प्रत्याशी नहीं खड़ा करने की घोषणा की। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि रामदास अठावले जी मेरे पुराने मित्र हैं। हमने साथ में काम किया है। राजनीतिक दृष्टि से हमारा जुड़ाव है अभी वो NDA का हिस्सा है।

आज उन्होंने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में आज वे भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मदद करेंगे उनको मैं धन्यवाद देता हूं। आरपीआई के कार्यकर्ताओं का किन-किन क्षेत्रों में सहयोग लेना है यह तय करेंगे।

BJP के साथ मेरे अच्छे संबंध रहे- अठावले

रामदास आठवले ने कहा कि रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास किया है पिछले बार कुछ सीटें कम आई थी इस बार माहौल बदला हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के साथ मेरे अच्छे संबंध रहे हैं इसलिए हमारी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव नहीं लड़ने और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

BJP दलितों की मदद करने वाली पार्टी

उन्होंने कहा कि पहली बार मोदी जी ने मुझे मंत्री बनाया है । भारतीय जनता पार्टी दलितों की मदद करने वाली पार्टी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केंद्र सरकार पर सहयोग नहीं करने के आरोप पर कहा कि ऐसा नहीं है केंद्र की योजनाएं सभी राज्यों के लिए एक समान है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • RPI's support to BJP in Chhattisgarh
  • Ramdas Athawale announced
  • will support BJP candidates
  • बीजेपी को छग में आरपीआई का समर्थन
  • रामदास अठावले ने किया ऐलान
  • बीजेपी प्रत्याशियों को देंगे समर्थन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा