सचिन तेंदुलकर फिर मैदान में उतरेंगे , इस ग्राउंड में करेंगे रनों की बरसात
Marut raj | Oct 03, 2024, 19:00 IST
Sachin Tendulkar Playing Cricket Raipur IML T 20 the sootr
सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की पहल पर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग शुरू हो रही है। इसका कमिश्नर गावस्कर को बनाया गया है। इसमें 6 देशों की टीम हर साल भाग लेंगी।
Sachin Tendulkar Playing Cricket Raipur IML T 20 : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान में वापसी करने जा रहे हैं। वह IML यानी इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही इस लीग के मैच लखनऊ और मुंबई में भी होंगे।
ज्ञात हो कि सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की पहल पर IML यानी आईएमएल शुरू हो रही है। लीग का कमिश्नर गावस्कर को बनाया गया है। इसमें 6 देशों की टीम हर साल शामिल होंगी। इस लीग के मैच पीएमजी स्पोर्ट्स की ओर से मैनेज किए जाएंगे। भारत के अलावा इस लीग में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका,वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका शामिल है।
रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दो सीजन आयोजित हो चुके हैं। साल 2021 और 2022 में तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स ने दोनों ही बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। IML को लेकर तेंदुलकर का कहना है कि क्रिकेट भारत ही नहीं दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। नए फैन्स क्रिकेट से जुड़ रहे हैं।
तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी भरपूर तैयारी करेंगे और दर्शकों को मनोरंजन का नया जरिया दिखाएंगे।
गावस्कर बने लीग के कमिश्नर
सचिन की कप्तानी में दो बार जीती ट्रॉफी
तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी भरपूर तैयारी करेंगे और दर्शकों को मनोरंजन का नया जरिया दिखाएंगे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari