20 लाख के सरकारी काम में 2 लाख की घूस : साहब, क्लर्क और चपरासी तीनों गिरफ्तार
VINAY VERMA | Jun 15, 2026, 21:41 IST
एसीबी का बड़ा एक्शन
सक्ती में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के CEO, बाबू और चपरासी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 20 लाख के सरकारी काम में 12 लाख के चेक जारी करने के बदले घूस मांगी गई थी। शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई की।
Sakti। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), उनके बाबू और एक चपरासी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत राशि का चेक जारी करने के एवज में यह घूस मांगी जा रही थी।
पूरा मामला सक्ती जनपद पंचायत के ग्राम लिमतरा का है। शिकायतकर्ता अरुण भारद्वाज ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां लिमतरा गांव की सरपंच हैं। गांव में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत निर्मल घाट और नाली निर्माण जैसे विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से कुल 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। इस राशि में से 8 लाख रुपए का चेक पहले ही जारी किया जा चुका था, लेकिन बचे हुए 12 लाख रुपए के चेक को जारी करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगातार चक्कर कटवा रहे थे।
शिकायत के मुताबिक, बाकी बचे 12 लाख रुपए का चेक जारी करने के एवज में सक्ती जनपद पंचायत के सीईओ निखिल कश्यप और उनके बाबू अविनाश ठाकुर ने सीधे तौर पर 2 लाख रुपए कमीशन मांगी। सरपंच का बेटा और शिकायतकर्ता अरुण भारद्वाज इन भ्रष्ट अधिकारियों को घूस देकर समझौता करने के मूड में बिल्कुल नहीं था। वह इन आरोपियों को सबक सिखाना चाहता था और उन्हें रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था, जिसके बाद उसने बिलासपुर एसीबी की शरण ली।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गुप्त रूप से सत्यापन कराया। इस दौरान चालाक बाबू अविनाश ठाकुर ने चालाकी दिखाते हुए अपने दफ्तर के चपरासी लच्छन भानू के माध्यम से पहली किश्त के तौर पर 1 लाख रुपए एडवांस में ले लिए। पहली किश्त मिलते ही एसीबी का शक यकीन में बदल गया और टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोचने के लिए एक ट्रैप तैयार किया।
तय योजना के मुताबिक, 15 जून 2026 को शिकायतकर्ता अरुण भारद्वाज रिश्वत की दूसरी और आखिरी किश्त के 1 लाख रुपए लेकर जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती पहुंचा। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से शेष 1 लाख रुपए की नगद राशि स्वीकार की, आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया। टीम ने मौके से ही सीईओ निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानू को घूस की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
घूसखोरों की इस तिकड़ी के खिलाफ एसीबी ने कड़ा कानूनी शिकंजा कस दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद से सक्ती जिले के प्रशासनिक हलके और अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जांच एजेंसी तीनों आरोपियों से आगे की पूछताछ और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जनपद पंचायत का है
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत काम चल रहा था
कुल स्वीकृत राशि 20 लाख रुपए थी
8 लाख रुपये का भुगतान पहले हो चुका था
12 लाख रुपए का चेक रोककर रखा गया था
2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी
आरोपी: CEO, बाबू और चपरासी
शिकायतकर्ता ने ACB बिलासपुर में शिकायत दी
ACB ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की
1 लाख रुपए पहली किश्त के रूप में लिए गए
1 लाख रुपए दूसरी किश्त लेते समय गिरफ्तारी हुई
तीनों को रंगे हाथों पकड़ा गया
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया
नए साल से MP के सरकारी कामकाज में होगा बदलाव, पेपरलेस होंगे ऑफिस
छत्तीसगढ़ सरकार को ईडी ने भेजी चिट्ठी, लिखा- सौम्या चौरसिया और समीर बिश्नोई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस करें
एसीबी कार्रवाई : ट्रैफिक एसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लेता था पैसे
दुल्हनों को थमा दिया नकली मंगलसूत्र, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में भ्रष्टाचार
सक्ति का मामला
2 लाख का कमीशन
एसीबी ने बिछाया जाल
दूसरी किश्त लेते ही दबोचे गए सीईओ
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक्शन
IMP FACTS
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत काम चल रहा था
कुल स्वीकृत राशि 20 लाख रुपए थी
8 लाख रुपये का भुगतान पहले हो चुका था
12 लाख रुपए का चेक रोककर रखा गया था
2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी
आरोपी: CEO, बाबू और चपरासी
शिकायतकर्ता ने ACB बिलासपुर में शिकायत दी
ACB ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की
1 लाख रुपए पहली किश्त के रूप में लिए गए
1 लाख रुपए दूसरी किश्त लेते समय गिरफ्तारी हुई
तीनों को रंगे हाथों पकड़ा गया
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया
FAQ
- सक्ती ACB मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए?
इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें CEO, बाबू और चपरासी शामिल हैं। - रिश्वत किस काम के बदले मांगी जा रही थी?
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 12 लाख रुपए का बकाया चेक जारी करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। - ACB ने कार्रवाई कैसे की?
शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप लगाया और 2 लाख रूपए की रिश्वत लेते समय तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ सरकार को ईडी ने भेजी चिट्ठी, लिखा- सौम्या चौरसिया और समीर बिश्नोई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस करें
एसीबी कार्रवाई : ट्रैफिक एसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लेता था पैसे
दुल्हनों को थमा दिया नकली मंगलसूत्र, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में भ्रष्टाचार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari