SAGES स्कूल में आधी रात का कांड, वीडियो वायरल...सरगुजा के व्याख्याता बर्खास्त

VINAY VERMA | May 18, 2026, 12:18 IST
Share
sarguja-teacher-terminated-obscene-video-case
sarguja-teacher-terminated-obscene-video-case

स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ व्याख्याता सुरेश जायसवाल का छात्रा के साथ वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच समिति ने वीडियो और संबंधित तथ्यों की पुष्टि की, जिसके बाद प्रशासन ने जायसवाल को बर्खास्त कर दिया है।

सरगुजा में पदस्थ व्याख्याता सुरेश जायसवाल को आखिरकार अपनी नौकरी गवानी पड़ी। उनका हाल ही में एक छात्रा के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था। जिसके बाद एक जांच कमेटी गठित की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर की मंजूरी के बाद नियुक्ति समाप्त कर दी। सुरेश जायसवाल बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ थे। वायरल वीडियो ने पूरे शिक्षा विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आधी रात का वीडियो से कार्रवाई

पूरा मामला तब सामने आया जब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता ने जिला प्रशासन से शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि व्याख्याता सुरेश कुमार जायसवाल एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया।

क्या लगे आरोप...

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पहले भी छेड़खानी और बदसलूकी जैसे आरोप लग चुके हैं, जिनकी खबरें स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थीं। यानी यह कोई पहली शिकायत नहीं थी, बल्कि विभाग के पास पहले से भी उनके आचरण को लेकर सवाल मौजूद थे।

जांच टीम बनी, वीडियो की परतें खुलीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की। टीम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य और वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया। जांच के दौरान वायरल वीडियो, वाहन और संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया गया।

वीडियो वालीं पत्नी नहीं थी

जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल ही हैं। वीडियो में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी उनकी ही पाई गई। सबसे अहम बात यह रही कि वीडियो में दिखाई देने वाली युवती उनकी पत्नी नहीं थी।

शैक्षणिक गरिमा का बना मुद्दा

यहीं से मामला केवल व्यक्तिगत आचरण का नहीं, बल्कि सरकारी सेवा नियमों और शैक्षणिक गरिमा से जुड़ा मुद्दा बन गया। जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में माना कि शिक्षक का यह व्यवहार शासकीय सेवक के आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है और इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।

जवाब नहीं बचा पाया नौकरी

विभाग ने सुरेश कुमार जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक शिक्षक ने जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन विभाग उसे संतोषजनक नहीं मान पाया। इसके बाद मामला कलेक्टर सरगुजा के पास भेजा गया, जहां से संविदा समाप्त करने की मंजूरी मिल गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। व्याख्याता बर्खास्त

शिक्षा विभाग की साख पर बड़ा सवाल

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और अनुशासन की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है। ऐसे में यदि शिक्षक ही विवादों के केंद्र में आ जाएं तो सवाल पूरे सिस्टम पर उठते हैं। खासकर स्वामी आत्मानंद स्कूल, जिन्हें राज्य सरकार ने गुणवत्ता और अनुशासन का मॉडल बताकर स्थापित किया है, वहां इस तरह का मामला सामने आना विभाग के लिए असहज स्थिति बन गया है। फिलहाल विभाग ने कार्रवाई कर संदेश देने की कोशिश जरूर की है, लेकिन सवाल अब भी बाकी हैकृक्या पहले मिली शिकायतों पर समय रहते सख्ती होती, तो मामला यहां तक पहुंचता?

ये खबरें भी पढ़ें...

Madhya Pradesh के इस जिले में 10 शिक्षक बर्खास्त, 24 पर दर्ज होगी FIR | High Court को देना पड़ा दखल

हनी ट्रैप कांड की जांच कर रही SIT के अध्यक्ष बने कटियार, केस में कई रसूखदारों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, 4 साल से चल रही जांच

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल

350 अश्लील वीडियो | अब 47 सदस्यों की SIT करेगी कांड की जांच ! राजनीतिक होता जा रहा मामला ?

Tags:
  • सरगुजा
  • आपत्तिजनक वीडियो वायरल
  • आत्मानंद स्कूल
  • शिक्षक बर्खास्त
  • व्याख्याता बर्खास्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग