SBI की फर्जी ब्रांच खोलने वाला मास्टरमांइड गिरफ्तार , 8 आरोपी अब भी फरार

Marut raj | Oct 05, 2024, 19:26 IST
Share
SBI fake branch mastermind arrested the sootr
SBI fake branch mastermind arrested the sootr

SBI fake branch : आरोपी से एक कार, तीन फोन और बैंक खाते से 83 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। उसने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बिलासपुर में भी ठगी की थी।

SBI fake branch : एसबीआई की फर्जी ब्रांच मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस के मास्टरमांइड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के छपोरा गांव में 27 सितंबर को एसबीआई की फर्जी ब्रांच खोले जाने का मामला सामने आया था। पुलिस को जांच में पता चला था कि इस ब्रांच में लेन-देन नहीं होता है, बल्कि यहां नौकरी के नाम पर ठगी का खेल चलता है।

पहले से कर रहा है ठगी

एसबीआई की फर्जी ब्रांच के मामले में पुलिस ने मास्टरमांइड अनिल भास्कर (40) को गिरफ्तार किया है। उसे बिलाईगढ़ से पकड़ा गया है।

भास्कर ने अपने 8 साथियों के साथ इस काम को अंजाम दिया है। मालखरौदा थाना पुलिस इनकी तलाश कर रही है। भास्कर ने बताया कि ठगी से 6 लाख 60 हजार रुपए उसने कमाए हैं। इससे उसने सेकंड हैंड कार और फोन खरीदा।

पुलिस ने आरोपी से एक कार, तीन फोन और बैंक खाते से 83 हजार रुपए बरामद किए हैं। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर का कहना है कि आरोपी भास्कर ने इससे पहले रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी बिलासपुर में की थी।

फर्जी ब्रांच 18 सितंबर को खुली थी

पुलिस ने मास्टरमाइंड अनिल भास्कर (40) को बिलाईगढ़ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मास्टरमाइंड अनिल भास्कर (40) को बिलाईगढ़ से गिरफ्तार किया है।


ज्ञात हो कि SBI के कोरबा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि छपोरा गांव में 18 सितंबर से भारतीय स्टेट बैंक की फर्जी ब्रांच खुली है। वहां 6 कर्मचारी काम करते हैं। इन्हें अनिल भास्कर ने फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर देकर भर्ती किया था।



Tags:
  • State Bank Of India SBI Fake Branch Chattisgarh
  • SBI fake branch chhattisgarh
  • sbi fake branch news
  • sbi fake branch Update
  • एसबीआई फर्जी ब्रांच छत्तीसगढ़
  • एसबीआई फर्जी ब्रांच न्यूज
  • एसबीआई फर्जी ब्रांच पकड़ी
  • SBI fake branch case
  • sbi fake branch in chhattisgarh
  • sbi fake branch
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा