छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, अटकलों पर लगा विराम

Harrison Masih | Jun 12, 2026, 17:47 IST
Share
छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल 2026
छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल 2026

छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सभी सरकारी स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने आदेश जारी कर सभी संभागीय और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थीं, उन पर विराम लग गया है। लोक शिक्षण संचालनालय यानी डीपीआई (DPI -Directorate of Public Instructions) ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंगे। इसी दिन शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल दी जाएंगी। नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 इसी दिन से शुरू होगा।

कब से कब तक थी छुट्टी

इस साल ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक घोषित था। 16 जून से नियमित पढ़ाई शुरू होगी। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि भीषण गर्मी के कारण स्कूल खुलने में देरी हो सकती है। लेकिन डीपीआई के आदेश ने इन अटकलों को खत्म कर दिया।

शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

स्कूल खुलने के पहले शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के दौरान बच्चों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि इस आयोजन के लिए बैनर, पोस्टर, रैली और मुनादी का उपयोग किया जाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल
छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल


ड्रॉपआउट बच्चों को वापस लाने की कोशिश

इस बार सरकार का खास जोर उन बच्चों पर है जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। ऐसे बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची लेकर पहली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया है। पांचवीं पास विद्यार्थियों का छठवीं में दाखिला सुनिश्चित करने के भी निर्देश हैं।

स्कूल खुलने से पहले होगी तैयारी

स्कूल खुलने से पहले परिसर, कक्षाओं और भवनों की साफ-सफाई और जरूरी मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शाला प्रवेश उत्सव के प्रचार के लिए बैनर, पोस्टर, रैली और मुनादी का उपयोग किया जाएगा। विभाग ने इसकी पूरी तैयारी सभी जिलों को करने को कहा है।

शिक्षकों को भी मिले खास निर्देश

शिक्षकों के लंबित मामलों के निपटारे और अगले 3 महीनों की पढ़ाई की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में स्कूल कब से खुलेंगे 2026?
    छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंगे। DPI ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसी दिन से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू होगा।
  2. क्या छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जाएगी?
    नहीं, DPI ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि स्कूल 16 जून को ही खुलेंगे। स्कूल खुलने में देरी की जो अटकलें लगाई जा रही थीं वे अब खत्म हो गई हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्त होगा।
  3. शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को क्या मिलेगा?
    पात्र बच्चों को फ्री किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड और स्थानीय परीक्षा में मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा और पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों का विशेष स्वागत होगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, जल्द होगा फैसला

7 दिन बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, प्रिंसिपल भी दे सकेंगे 2 दिन का अवकाश

एमपी के टीचर्स की छुट्टियां 7 जून तक बढ़ीं, 16 जून से खुलेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित; 18 मई से 12 जून तक छुट्टियां, वेकेशन बेंच करेगी अर्जेंट मामलों की सुनवाई

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • DPI
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • स्कूलों की छुट्टियां
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा