बलरामपुर में बड़ा हादसा, तालाब में घुसी स्कॉर्पियो...7 की मौत

Kanak Durga Jha | Nov 03, 2024, 09:32 IST
Share
Scorpio entered pond 8 died balrampur
Scorpio entered pond 8 died balrampur

बलरामपुर जिले के राजपुर में शनिवार रात लडुवा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पानी से भरे डबरी में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।

Balrampur Road Accident : बलरामपुर जिले के राजपुर में शनिवार रात लडुवा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पानी से भरे डबरी में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में गाड़ी के सभी दरवाजे लॉक हो गए, जिससे गाड़ी में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके।

दीपावली मनाकर लौट रहे थे लोग

शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे ये हादसा हुआ, जब सभी लोग दीपावली मनाने के बाद राजपुर से कुसमी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का शव रात में डबरी से निकाला गया, जिससे मृतकों की संख्या 7 हो गई है। चालक मुकेश दास को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत

रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक

गाड़ी को JCB से निकाला गया

राजपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से JCB की सहायता से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। लेकिन तब तक गाड़ी में सवार सभी लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं: संजय मुंडा, उनकी पत्नी चंद्रावती मुंडा और बेटी कृति मुंडा। अन्य मृतकों में उदयनाथ, मंगल दास, भूपेंद्र, और 18 वर्षीय अवनीत शामिल हैं।

गाड़ी के लॉक होने से नहीं निकल सके बाहर

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डबरी में गिरने के बाद झाड़ियों से घिरे इलाके में फंस गई। गाड़ी में करीब 10 फीट पानी भरा था और सभी दरवाजे लॉक हो गए थे। सिर्फ ड्राइवर का शीशा खुला था, जिससे उसे बाहर खींचकर निकाला जा सका। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजपुर मर्च्युरी में रखवाया गया है।

Bye-Election 2024 | CG में जंग सुनील सोनी V/s आकाश शर्मा नहीं, बल्कि बृजमोहन V/s कांग्रेस !

ट्रेन में हो रही थी गांजे की तस्करी, 4 पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Balrampur News
  • Road Accident
  • chhattisgarh road accident
  • cg road accident
  • balrampur news today
  • chhattisgarh balrampur news
  • बलरामपुर में बड़ा हादसा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में

By Mukesh Sharma

कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले