स्काउट्स एंड गाइड्स विवाद; राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन बोले- गजेन्द्र यादव है प्रदेश अध्यक्ष
Raipur. बालोद में आयोजित नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर उभरे स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद के विवाद पर अब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन का स्पष्ट और बड़ा बयान सामने आया है। डॉ. जैन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के दावे को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा कि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ही स्काउट्स एंड गाइड्स के पदेन प्रदेश अध्यक्ष हैं।
नियमों में स्पष्ट व्यवस्था– डॉ. अनिल जैन
पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन की संरचना पूरी तरह स्पष्ट है।
डॉ. जैन ने साफ किया कि इस व्यवस्था में किसी प्रकार की भ्रम या वैकल्पिक व्याख्या की गुंजाइश नहीं है।
ये खबरें भी पढ़ें...
जंबूरी टेंडर घोटाला पर सरकार की नई सफाई, ‘भारत स्काउट एंड गाइड के पास जेम में नहीं है रजिस्ट्रेशन‘
जंबूरी पर घमासान; हाईकोर्ट पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल, शिक्षा मंत्री बोले- मैं हूं अध्यक्ष
निर्वाचन के दावे पर उठाए सवाल
डॉ. अनिल जैन ने बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के दावे को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन की ओर से किसी भी प्रकार का चुनाव नहीं कराया गया।
“राष्ट्रीय इकाई की तरफ से चुनाव के लिए न तो कोई पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया और न ही भेजा गया। ऐसे में यहां निर्वाचन की बात सही नहीं है।” उन्होंने संकेत दिया कि बिना राष्ट्रीय संगठन की अनुमति या निगरानी के हुआ कोई भी चुनाव वैध नहीं माना जा सकता।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हुई चर्चा
डॉ. जैन ने बताया कि इस पूरे विवाद को लेकर उनकी राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी चर्चा हुई है। इससे साफ है कि मामला केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी संज्ञान में है।
ये खबरें भी पढ़ें...
हाईकोर्ट जाने पर दी प्रतिक्रिया
हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि संगठन के नियम पूरी तरह स्पष्ट हैं, जिससे स्थिति साफ हो जाती है।
जंबूरी आयोजन के बीच बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि बालोद में आयोजित राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के दौरान ही यह विवाद सामने आया, जिससे संगठन की आंतरिक राजनीति और नेतृत्व को लेकर सवाल उठे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है।