घूसखोर डिप्टी कलेक्टर रंगेहाथ पकड़ा तो लोगों ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न

Kanak Durga Jha | Nov 16, 2024, 13:19 IST
Share
SDM reached jail people celebrated bursting crackers bemetara the sootr
इनसेट में रिश्वत लेते पकड़े गए डिप्टी कलेक्टर टेकराम माहेश्वरी । जश्न मनाए जाने वाली इमेज प्रतीकात्मक है।

Bemetara SDM Reached Jail : बेमेतरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डिप्टी कलेक्टर रिश्वत लेते पकड़े गए तो लोग जश्न मनाने लगे। जमकर पटाखे फोड़े।

Bemetara SDM Reached Jail : बेमेतरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिश्वतखोर डिप्टी कलेक्टर ( प्रभारी एसडीएम) के गिरफ्तार होने से लोग जश्न मनाने लगे। जिले के साजा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर टेकराम माहेश्वरी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में उनके साथ एक होम गार्ड सिपाही भी पकड़ा गया था। वह रिश्वत देने वाले और एसडीएम के बीच मीडियेटर का काम कर रहा था।

गिरफ्तार होंगे पूर्व CM भूपेश बघेल ! थाने में FIR दर्ज

लोगों ने पटाखा फोड़कर मनाया जश्न

एसीबी ने गुरुवार देर रात दस्तावेज कार्रवाई पूरी कर ली। शुक्रवार को आरोपी एसडीएम और होम गार्ड सिपाही को बेमेतरा जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसडीएम की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

LIC Policy का ऐसे भी लिया जाता फर्जी क्लेम , चाचा-भतीजे की जोड़ी पकड़ी

इलाके के लोगों का कहना है कि एसडीएम टेकराम माहेश्वरी काम के बदले पैसे मांगने के लिए कुख्यात थे। इससे पहले वे कई विवादों में फंसे थे। अक्टूबर में साजा के शासकीय कॉलेज के छात्र धरने पर बैठे थे, और माहेश्वरी ने छात्राओं से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

कलेक्टर से पहले ही दी थी चेतावनी

टेकराम माहेश्वरी को इसी माह काम में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने शो-कॉज नोटिस दिया था। तीन महीने पहले बेमेतरा के तत्कालीन कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उन्हें साजा एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पूर्व मंत्री अग्रवाल के राइट हैंड पांडेय के भाई-भतीजे निकले 420 ...जेल

FAQ

  1. एसीबी ने एसडीएम को क्यों गिरफ्तार किया?
    एसीबी ने एसडीएम टेकराम माहेश्वरी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वे काम के बदले पैसे मांगने के लिए कुख्यात थे।
  2. एसडीएम के खिलाफ पहले भी विवाद क्यों हुए थे?
    अक्टूबर में उन्होंने साजा के शासकीय कॉलेज के छात्रों से अभद्र भाषा में बात की थी। इसके अलावा, काम में लापरवाही के कारण उन्हें कलेक्टर से शो-कॉज नोटिस भी मिला था।
  3. जनता ने गिरफ्तारी के बाद कैसे प्रतिक्रिया दी?
    एसडीएम की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि उनकी भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार से वे लंबे समय से परेशान थे।
शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर दो दिन चला बुलडोजर, तब हट सका कब्जा

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • SDM
  • Chhattisgarh news today
  • बेमेतरा
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा