लड़के-लड़कियों की लड़ाई मामले में सेक्स रैकेट का फूटा भांडा, कई गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Jun 09, 2025, 16:49 IST
Share
Sex racket busted fight between boys girls many arrested
Sex racket busted fight between boys girls many arrested

महादेव घाट इलाके में बुधवार आधी रात जन्मदिन के जश्न के दौरान कुछ लड़कियों और लड़कों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ।

महादेव घाट इलाके में बुधवार आधी रात जन्मदिन के जश्न के दौरान कुछ लड़कियों और लड़कों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान राज्य का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट फूटा है। युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान ढाई सौ से ज्यादा लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो देह व्यापार में लिप्त है। उन लड़कियों का सौदेबाजी का चैट के साथ अश्लील वीडियो व फोटो भी मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

कई जिलों में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा

पुलिस के अनुसार ये लड़कियां राज्य के अलग-अलग शहरों की हैं और अक्सर पार्टियों के लिए रायपुर आती हैं। पुलिस ने रविवार रात छापा मारकर रैकेट में शामिल 8 लड़कियों व महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि लड़कियों का रैकेट रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर से लेकर बस्तर तक चल रहा था।

ये खबर भी पढ़िए...BJP का पैंतरा इस्तेमाल करेंगे राहुल गांधी, स्क्रूटनी के बाद चुने जाएंगे 41 जिलों के अध्यक्ष

इसमें दिल्ली, पं. बंगाल और नार्थ-ईस्ट की लड़कियां भी शामिल हैं। डीडी नगर पुलिस ने बताया कि लड़‌कियों की शिकायत पर गुरुवार को दो लड़‌कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसके बाद दूसरा पक्ष सामने आया। उन्होंने मोबाइल पर वीडियो दिखाया। तब उनकी शिकायत पर लड़कियों पर केस दर्ज किया। दो लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उनके मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया। मोबाइल की जांच में सेक्स रैकेट फूटा है। लड़कियां वेडिंग इवेंट के आड़ पर रैकेट चला रही हैं। फार्म हाउस और पब की पार्टियों के लिए भी युवतियों को बुलाती हैं। तीन लड़कियों की मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिला है। चैट में भी उनके बीच सौदाबाजी का क्लू मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...हिड़मा के गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मार डाला... पूवर्ती में दहशत

दूसरे राज्यों से भी बुलाती हैं लड़कियां

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि 10-10 हजार रुपए में दूसरे राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जा रही हैं। उन लड़कियों को आने-जाने और रहने की पूरी सुविधा दी जाती है। आउटर की कॉलोनियों में युवतियों ने फ्लैट लेकर रखा हुआ है। यहां इन युवतियों को ठहराया जाता है। वहीं से युवतियों को लेने गाड़ियां आती हैं, जिसमें बैठकर वे पार्टी वाली पहुंचती हैं। इन लड़कियों के संपर्क में कई बड़े कारोबारी भी हैं।

छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट पर छापामारी | रायपुर में सेक्स रैकेट | सेक्स रैकेट पर रेड | सेक्स रैकेट में खुलासे

ये खबर भी पढ़िए...SECL अस्पताल में 5 फीट लंबा नाग... खौफ में लोगों ने मचा दी अफरा-तफरी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सेक्स रैकेट
  • रायपुर में सेक्स रैकेट
  • छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट पर छापामारी
  • सेक्स रैकेट पर रेड
  • सेक्स रैकेट में खुलासे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग