OYO होटल में चल रहा था SEX का धंधा, नेपाल-UP की लड़कियों ने लगाई जिस्म की बोली

Kanak Durga Jha | Oct 09, 2024, 09:13 IST
Share
Sex racket OYO hotel Nepal-UP girls bid bodies bilaspur
Sex racket OYO hotel Nepal-UP girls bid bodies bilaspur

Sex Racket In CG : बिलासपुर जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। बिलासपुर के होटल में नेपाल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की लड़कियां अपना जिस्म बेचते हुए पकड़ी गईं।

Sex Racket In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। बिलासपुर के होटल में नेपाल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की लड़कियां अपना जिस्म बेचते हुए पकड़ी गईं। रायपुर और दुर्ग की लड़कियों ने नेपाल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की युवतियों के साथ मिलकर गैंग बनाया। इन युवतियों का एक आरोपी युवक उनकी बुकिंग लेकर होटलों में देह व्यापार कराता रहा। पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर 8 लड़कियों और युवक को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सरकंडा के मोपका चौकी का है।


एक युवक के साथ 8 लड़कियां पकड़ाई

चौकी प्रभारी एसआई रामनरेश यादव ने बताया कि पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मोपका के विवेकानंद कॉलोनी के एक मकान में बाहर की लड़कियां आकर रुकीं हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। इस पर घटना की जानकारी सीएसपी सिद्धार्थ बघेल को दी गई। फिर एसपी रजनेश सिंह से संदेहियों की जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने कॉलोनी के मकान में दबिश दी, जहां एक युवक और 8 लड़कियां मिली।

ऐसे हुआ सभी का संपर्क

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसानगंज निवासी विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी (उम्र - 40 साल) ने युवतियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से संपर्क किया था। इस दौरान युवक ने उन्हें बिलासपुर में आकर काम करने का ऑफर दिया। पैसे कमाने की लालच में आकर लड़कियां यहां काम करने के लिए तैयार हो गई। लिहाजा, युवक ने उनके लिए विवेकानंद कॉलोनी में किराए पर मकान लिया, जिसके बाद वो देहव्यापार के लिए बुकिंग लेने लगा।

OYO होटल में लग रही थी जिस्म की बोलियां

पुलिस ने देह व्यापार करने वाली युवतियों के साथ ही आरोपी युवक से पूछताछ की, तब बताया गया कि आरोपी युवक एक बुकिंग के लिए युवतियों को 3 से 5 हजार रुपए देता था। वहीं, वह ग्राहकों से दो से ढाई गुना यानी 5 से 15 हजार रुपए वसूलता था।

आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि बिलासपुर और आसपास के जिलों के युवकों का नेटवर्क तैयार किया गया था। इसमें युवक ग्राहकों से बुकिंग लेता था और लड़कियों को होटल भेजता था। युवतियां उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उसकी थी और होटल बुकिंग ग्राहक बनकर आए युवक खुद कराते थे।

बता दें कि बिलासपुर में OYO होटल की भरमार हैं, जहां इस तरह से जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। होटल चलाने वाले लोग युवक-युवतियों से आईडी लेकर कमरा बुक कर देते हैं, जिसके बाद कमरों में क्या चल रहा है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं होता। जानकार बताते हैं कि होटलों में घंटे के हिसाब से रेट तय है। जिससे वो मनमानी तरीके से कमाई करते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...साल में एक बार दशहरा के दिन खुलता है इस मंदिर का पट, शस्त्रों की पूजा करने से प्रकट होती हैं माता

कई राज्यों से आईं लड़कियां

पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास भोजवानी ने बताया कि वह पहले छड़-सीमेंट का धंधा करता था, जिसके बाद वो इस अवैध काम में लग गया। इसमें होटलों में धंधा चलने के कारण रिस्क भी नहीं था। हालांकि, युवतियां और उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गईं युवतियों में एक नेपाल की रहने वाली है। इसी तरह दूसरी लड़की उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की है। जबकि, चार लड़कियां रायपुर और दुर्ग-भिलाई की रहने वाली हैं। सभी यहां काम करने के बहाने आई थीं और देहव्यापार करने लगी थी।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Sex racket
  • सेक्स रैकेट
  • Chhattisgarh Sex Racket
  • raid on sex racket in Chhattisgarh
  • सेक्स रैकेट पर रेड
  • सेक्स रैकेट में खुलासे
  • सेक्स रैकेट पकड़ाया
  • Sex racket exposed
  • Sex Racket in chhattisgarh
  • Sex Racket In CG
  • Sex Racket In bilaspur OYO hotel
  • Sex Racket In bilaspur
  • SEX का धंधा
  • बिलासपुर में SEX का धंधा
  • बिलासपुर के oyo होटल में SEX का धंधा
  • बिलासपुर में सेक्स रैकेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज