रेहाना के निशाने पर शाहरुख खान...जान से मारने की धमकी केस में नया मोड़

Marut raj | Nov 08, 2024, 11:23 IST
Share
Shahrukh Khan receives death threats the sootr
Shahrukh Khan receives death threats the sootr

Shahrukh Khan receives death threats : शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल का मामला उनकी 1994 में रिलीज हुई फिल्म अंजाम तक जा पहुंचा है। 30 साल पहले इस फिल्म में वह हिरण का शिकार करने के बाद कथित आपत्तिजनक डायलॉग देते हैं।

Shahrukh Khan receives death threats : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी वाले केस में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में अब बिश्नोई समाज और हिरण की भी एंट्री हो गई है। मुंबई पुलिस ने इस केस में रायपुर में जिस व्यक्ति से पूछताछ की है, उसने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान के खिलाफ हिरण मामले में शिकायत करने पर उन्हें फंसाया जा रहा है।

शाहरुख खान को रायपुर के वकील फैजान खान के मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी। फैजान के मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉलर अपने आप को मुंबई की रहने वाली रेहाना बता रही थी। वह फैजान के मोबाइल का एक्सेस मांग रही थी। अब ये रेहाना कौन है और इसका शाहरुख खान को धमकी वाले केस क्या संबंध है, यह बड़ा सवाल पुलिस के सामने खड़ा हो गया है।

महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म , कर लें तैयारी

शाहरुख खान को धमकी का रायपुर कनेक्शन

ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पर एक फोन कॉल आया था। इसमें कॉलर ने फोन पर धमकी देते हुए कहा था कि उसे 50 लाख रुपए चाहिए, वरना वह Shahrukh Khan को जान से मार देगा। इसके बाद मुंबई पुलिस कॉल ट्रेस करते हुए रायपुर आई थी। पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद वह फैजान के घर पहुंचे। वह पेशे से वकील हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मोबाइल चोरों का आतंक

फैजान से करीब 2 घंटे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल 2 नवंबर को गुम हो गया था। इसकी शिकायत 4 नवंबर को खम्हारडीह थाने में की थी। बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कॉल 5 नवंबर को गया था। शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद फैजान को छोड़ा गया।

हिरण मारने में शाहरुख को मजा आता है

वकील फैजान खान का कहना है कि शाहरुख खान की 1994 में अंजाम फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें वह एक सीन में हिरण का शिकार करके आ रहे हैं। वह अपने नौकर से कहते हैं कि गाड़ी में एक हिरण पड़ा है। उसे पकाकर खा लो। इस पर फिल्म की एक्ट्रेस शाहरुख खान से कहती है कि वह क्यों बेगुनाह जानवरों को मारता है।

कोतवाली थाने में ASI-आरक्षक ने एक-दूसरे को जमकर पीटा , कराया मेडिकल

इस पर शाहरुख खान जवाब देते हैं कि उन्हें अच्छा लगता है, बहुत मजा आता है। चूंकि, हिरण को बिश्नोई समाज के लोग पूजते हैं। ऐसे में शाहरुख खान का इस तरीके से आपत्तिजनक डायलॉग बिश्नोई समाज की आस्था को चोट पहुंचाता है। चूंकि, शाहरुख खान एक विशेष धर्म से आते हैं। वह बिश्नोई समाज को ठेस पहुंचाकर दंगा भड़काना चाहते थे। उन्होंने इस मामले की राजस्थान के मथानिया थाना और मुंबई पुलिस कमिश्नर समेत बांद्रा पुलिस को अक्टूबर में शिकायत दी थी।

अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • शाहरुख खान
  • Shahrukh Khan
  • Shahrukh Khan Birthday
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर