छत्तीसगढ़ में फसलों का उत्पादन बढ़ाने केंद्र बनाएगी कमेटी, शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

VINAY VERMA | Jan 31, 2026, 19:48 IST
Share
shivraj-singh-chouhan-chhattisgarh-farmers-support-modern-agriculture
shivraj-singh-chouhan-chhattisgarh-farmers-support-modern-agriculture

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में कई कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी।

NEWS IN SHORT

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक कमेटी बनाएगी।
  • किसानों को धान, तिलहन और दाल की फसल लगाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री की गारंटी दी जाएगी।
  • आधुनिक कृषि, बागवानी और ड्रोन तकनीक के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर।
  • नकली बीज, खाद और कीटनाशक पर सख्त कार्रवाई, नए कृषि कानून से किसानों को कानूनी सुरक्षा।

NEWS IN DETAIL

Raipur. छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को लेकर लापरवाही करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और कृषि विभाग की एक बैठक भी ली।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक कमेटी बनाएगी। जिसमें कृषि विभाग के अलावा आईसीएमआर सहित कृषि विशेषज्ञ होंगे।

ये कृषि विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ के जलवायु के अनुसार धान के किस्म लगाने का सुझाव देंगे। इसके अलावा तिलहन दाल की फसल के लिए भी किसानों को प्रेरित करेंगे।

सरकार भी इन फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए तैयार है।जिसके कारण किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं।

ये खबरें भी पढ़ें...

विरोध के लिए विरोध करती है कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले, जीरामजी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने धमतरी में किया 2,225 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ; किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़

कृषि, तकनीक और गांव—तीनों को मजबूत करने की रणनीति

वैज्ञानिक किसानों को धान के अलावा बागवानी भी सिखाएंगे और ड्रोन तकनीक के जरिए किसानों को टेक्नो फ्रेंडली बनाया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आधुनिक कृषि से किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्र का फोकस है। इसके अलावा गांवों को सशक्त बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

किसान के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं..

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नकली बीज, नकली खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है।

किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र ही नए कृषि कानून लाए जाएंगे।

खाद के लिए विदेशों पर निर्भर होने के द सूत्र के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल तो विदेशों से खाद का आयात किया जा रहा है लेकिन भारत में खाद बन सके इस पर भी केंद्र सरकार काम कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

शिवराज ने कांग्रेस को बताया कालनेमी राक्षस, बोले- प्रदेश का विकास रोका

🔴छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chauhan 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में हुए शामिल

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • कृषि उत्पादन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग