स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- शराबबंदी का वादा कर सरकार ने शराब घोटाला कर पैसा दिल्ली तक पहुंचाया

The Sootr CG | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- शराबबंदी का वादा कर सरकार ने शराब घोटाला कर पैसा दिल्ली तक पहुंचाया
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- शराबबंदी का वादा कर सरकार ने शराब घोटाला कर पैसा दिल्ली तक पहुंचाया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोंडागांव में जनसभा को संबोधित किया। मंच से स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

KONDAGAON. छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के लिए जोर आजमाईश कर रही बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कोंडागांव में जनसभा को संबोधित किया। मंच से स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने ना केवल शराब बेची बल्कि 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला कर उसके रुपए दिल्ली में बैठे अपने आका तक पहुंचाए हैं।

पीएससी घोटाला को लेकर साधा निशाना

स्थानीय मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएससी घोटाला कर अधिकारी के बच्चों को नौकरी में लगे है, गरीब के बच्चों को सट्टा खेलने शराब पीने के लिए मजबूर किया। जिनके घर इनमें बर्बाद हुए उनका कांग्रेस को हाय लगेगा। वहीं बीजेपी के वादों को लेकर मोदी गारंटी की बात भी कही।

BJP प्रत्याशी लता उसेंडी ने किया जोरदार स्वागत

स्मृति ईरानी ने रायपुर नाका से सभा स्थल तक रोड शो भी किया। बाइक रैली की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कोंडागांव पहुंचने पर रायपुर नाका के पास बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रायपुर नाका से स्मृति ईरानी, लता उसेंडी के साथ खुले वाहन में सवार होकर सभा स्थल पहुंची। एनसीसी मैदान में आयोजित संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं बीडेपी प्रत्याशी लता उसेंडी ने भी कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम पर तीखे वार किए।

लता उसेंडी ने मोहन मरकाम को बताया फरेबी

लता उसेंडी के तीखे तेवर नजर आए। लता उसेंडी ने कहा कि मोहन मरकाम फरेबी विधायक हैं। उन्होंने हर गांव में वादा कर भूमिपूजन का कार्य किया, 5 साल भूमिपूजन करने के बाद अब ग्रामीण उन्हें लोकार्पण के लिए तलाश रहे हैं। लता उसेंडी ने मंच से मोहन मरकाम को चैलेंज करते हुए कहा कि उनमें अगर हिम्मत हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य का उनके साथ अवलोकन करे, विकास की हकीकत सामने आ जाएगी।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Union Minister Smriti Irani
  • Smriti Irani's public meeting in Kondagaon
  • BJP candidate Lata Usendi
  • Chhattisgarh Assembly News
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • स्मृति ईरानी की कोंडागांव में जनसभा
  • BJP प्रत्याशी लता उसेंडी
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा