दामाद ने ससुर और दो बिल्लियों को आरी से काट डाला... जानें क्या है कारण
Harrison Masih | Jun 02, 2025, 18:44 IST
Son in law hacked father in law murder chattisgarh the sootr
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक दामाद ने अपने ससुर और दो पालतू बिल्लियों को बेरहमी से आरी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार देर रात बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के लुकापारा गांव में हुई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक दामाद ने अपने ससुर और दो पालतू बिल्लियों को बेरहमी से आरी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार देर रात बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के लुकापारा गांव में हुई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना को मिलेगा विस्तार: महिलाओं को फिर आवेदन का मौका
मृतक की पहचान राम गिलास खुंटे (61 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लुकापारा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमप्रकाश जांगड़े (34) की शादी करीब 17 साल पहले राम गिलास की बेटी रेखा बाई से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।
1 जून की रात करीब 8:30 बजे ओमप्रकाश का पत्नी रेखा से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। बच्चों ने यह सब देख अपने नाना राम गिलास खुंटे को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बेटी को बचाया और उसे अपने घर ले आए।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, 17 साल बाद महिला टीचर बर्खास्त
रात में ही ओमप्रकाश शराब के नशे में चूर होकर एक धारदार आरीनुमा हथियार लेकर ससुराल की ओर निकल पड़ा। पहले घर के बाहर गाली-गलौज करता रहा, लेकिन किसी के बाहर न आने पर कुछ देर शांत हो गया। जैसे ही राम गिलास को लगा कि वह चला गया है, वह बाहर निकले — और वहीं उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमला हो गया।
आरोपी ने चेहरे और सिर पर वार कर बुजुर्ग की मौके पर ही हत्या कर दी। इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने घर में बैठी दो बिल्लियों को भी बेरहमी से काटकर मार डाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। बिलाईगढ़ थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पूछताछ और तलाशी के बाद आरोपी ओमप्रकाश को गाँव के ही एक स्थान से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त आरीनुमा धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्राओं से अश्लील हरकत, छात्रों पर लगे आरोप
बिलाईगढ़ SDOP विजय ठाकुर ने बताया कि, “पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वह बेहद गुस्से और नशे की हालत में था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।”
यह घटना सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं, बल्कि गंभीर पारिवारिक टूटन और हिंसक मानसिकता की मिसाल है। पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन यह सवाल छोड़ जाता है कि क्या अब घरेलू विवादों की जड़ तक जाकर समाधान निकालने की ज़रूरत नहीं है? क्योंकि जब रिश्ते ही हथियार उठा लें, तब समाज को खुद पर फिर से सोचने की ज़रूरत होती है।
ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल कॉलेज ने 10 लाख की मशीनों को सुधरवाने में खर्च किए 10 करोड़,फिर भी बंद पड़े उपकरण
son in law | Father-in-law | murder | Sarangarh Bilaigarh News | chattisgarh | सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना को मिलेगा विस्तार: महिलाओं को फिर आवेदन का मौका
हत्या से पहले मारपीट
1 जून की रात करीब 8:30 बजे ओमप्रकाश का पत्नी रेखा से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। बच्चों ने यह सब देख अपने नाना राम गिलास खुंटे को बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बेटी को बचाया और उसे अपने घर ले आए।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हासिल की नौकरी, 17 साल बाद महिला टीचर बर्खास्त
नशे में चूर दामाद ने रची साजिश
आरोपी ने चेहरे और सिर पर वार कर बुजुर्ग की मौके पर ही हत्या कर दी। इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने घर में बैठी दो बिल्लियों को भी बेरहमी से काटकर मार डाला।
मौके पर पहुँची पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्राओं से अश्लील हरकत, छात्रों पर लगे आरोप
पुलिस का बयान
यह घटना सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं, बल्कि गंभीर पारिवारिक टूटन और हिंसक मानसिकता की मिसाल है। पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन यह सवाल छोड़ जाता है कि क्या अब घरेलू विवादों की जड़ तक जाकर समाधान निकालने की ज़रूरत नहीं है? क्योंकि जब रिश्ते ही हथियार उठा लें, तब समाज को खुद पर फिर से सोचने की ज़रूरत होती है।
ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल कॉलेज ने 10 लाख की मशीनों को सुधरवाने में खर्च किए 10 करोड़,फिर भी बंद पड़े उपकरण
son in law | Father-in-law | murder | Sarangarh Bilaigarh News | chattisgarh | सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA