रायपुर में युवक ने गणेश पंडाल में रखी बप्पा की मूर्ति तोड़ी... हिंदू संगठनों ने कहा - शहर में कर्फ्यू लगेगा
Kanak Durga Jha | Sept 07, 2024, 10:25 IST
special community youth broke Bappa idol in Ganesh pandal raipur
गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले राजधानी में हंगामा हो गया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले की रात एक युवक ने गणेश पंडाल में रखी बप्पा की मूर्ति तोड़ दी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले राजधानी में हंगामा हो गया। महोत्सव से एक दिन पहले की रात एक युवक ने गणेश पंडाल में रखी बप्पा की मूर्ति तोड़ दी। इसके बाद शहर में हंगामा मच गया। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने देर रात घटनास्थल के थाने का घेराव किया।
गणेश चतुर्थी के पावन महोत्सव के दिन ऐसी वारदात होने से हिंदू धर्म के लोग निराश और आक्रोशित हो गए। इस घटना से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा को तोड़ने के पीछे कोई बड़ी साजिश है। हिंदू समर्थकों का मानना है कि यह कृत्य हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है।
इस वारदात से शहर में हंगामा मच गया। देर रात हिंदू संगठनों ने आजाद चौक थाने का घेराव किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। हिंदू संगठनों के लोगों ने कहा कि - अगर भविष्य में दोबारा ऐसी घटना घटी तो शहर में कर्फ्यू लगेगा और दंगे होंगे। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर अपराध दर्ज किया गया है। संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी होने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए।
इस मामले में शुभम सारथी ने पुलिस को बताया कि लाखे नगर के पास देर रात विशेष समुदाय का युवक गणेश पंडाल में घुस गया। इस दौरान युवक ने पंडाल में रखे गणेश भगवान की मूर्ति तोड़ दी। युवक ने बप्पा के मूर्ति के निचले हिस्से को तोड़ दिया। जब गणेश पंडाल समिति के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक ने लोगों से गाली-गलौज की।
मूर्ति तोड़ने से शहर के लोग आक्रोशित हो गए। इस घटना को लेकर लाखेनगर समेत अन्य इलाकों में हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला।
बता दे कि, छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों से लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश में यह कृत्य बार-बार हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इस घटना से पहले हाल ही में दो वारदात सामने आए थे। जिनमें भगवान की मूर्ति को तोड़ा गया। पहली घटना में भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ी गई। रायपुर के एक चौक में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को किसी ने तोड़ दिया था। इस घटना के बाद हिंदू समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया था।
इसके बाद दूसरी घटना बलौदाबाजार से सामने आई थी। यह घटना कुछ दिनों पहले की है, शहर के एक मंदिर में स्थपित भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ दी। मूर्ति तोड़ने से हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़क गया है। हिंदू संगठन के लोग प्रशासन से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
युवक ने तोड़ी गणेश भगवान की मूर्ति
शहर में मचा हंगामा
ये है पूरा मामला
पूरे शहर में मचा हंगामा
यह तीसरी घटना है
इसके बाद दूसरी घटना बलौदाबाजार से सामने आई थी। यह घटना कुछ दिनों पहले की है, शहर के एक मंदिर में स्थपित भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ दी। मूर्ति तोड़ने से हिंदू संगठनों में आक्रोश भड़क गया है। हिंदू संगठन के लोग प्रशासन से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
By Anshika Singh Chauhan
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा
By Mukesh Sharma
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
By VINAY VERMA
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
By Neel Tiwari
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
By Arohi Raj
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
By Sanjay Gupta
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
By Saurabh Mishra