खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान सिसोदिया को, सीएम ने की स्वर्ण पदक जीतने वाले को 3 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा
Jitendra Shrivastava | Aug 29, 2024, 22:34 IST
thesootr
खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेनिस, शूटिंग के लिए शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान विक्रम सिंह सिसोदिया को दिया। इस मौके पर सीएम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को तीन करोड़ का पुरस्कार देने की घोषणा की...
RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल आडोटोरियम में गुरुवार 29 अगस्त को खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टेनिस, शूटिंग के लिए शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान विक्रम सिंह सिसोदिया को दिया। समारोह में स्पीकर डॉ. रमन सिंह, खेलमंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे। सिसोदिया बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हैं।
अलंकरण समारोह के इस मौके पर सीएम ने घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगा उसको तीन करोड़, सिल्वर जीतने पर दो करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे कहा कि, हम जल्द क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करेंगे। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधा मिल सकेगी और खेलों को प्रोत्साहन मिल सकेगा। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलें। इसके लिए हम बेहतर वातावरण बना रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार जाने के बहुत कारण थे। इसमें से एक बड़ा कारण खिलाड़ियों की उपेक्षा भी था। ये पिछले पांच सालों में एक भी खेल पुरस्कार नहीं दे पाए। मैं सीएम और खेल मंत्री को बधाई देता हूं जिन्होंने पिछले सात महीने में दो बार खेल पुरस्कार का आयोजन कर कसर पूरी कर दी। छत्तीसगढ़ राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, 31 जिलों में खेलों इंडिया सेंटर खोले गए हैं। इससे खेलों के लिए बेहतर वातावरण बनेगा।
अलंकरण समारोह में खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हम खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। खेल ट्रेनर्स के खाली पदों को भरने और खेल एकेडमी का विस्तार करने का काम किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खेल अलंकरण पुरस्कार की स्थापना की थी, लेकिन कांग्रेस ने खेल पुरस्कार को बंद कर दिया था। पांच साल के बाद विष्णुदेव साय सरकार ने फिर यह योजना शुरू की है।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को धन्यवाद देता हूं।
जल्द क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करेंगे
कांग्रेस ने 5 साल नहीं दिया खेल पुरस्कार : रमन सिंह
खेल मंत्री ने कहा, सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है
सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले- उत्कृष्ट खिलाड़ी को नौकरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari