छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का बयान, कहा- दूसरे राज्यों से बेहतर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, राजभवन में रुके विधेयकों को लेकर क्या बोले
Jitendra Shrivastava | Nov 28, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का बयान, कहा- दूसरे राज्यों से बेहतर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, राजभवन में रुके विधेयकों को लेकर क्या बोले
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को अन्य राज्यों से बेहतर बताया है।
शिवम दुबे, RAIPUR. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को अन्य राज्यों से बेहतर बताया है। इसके साथ ही एमपी के बालाघाट के स्ट्रांग रूम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सीएम बघेल ने राजभवन में रुके विधेयकों को लेकर भी बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि राज्यपालों को स्वयं निर्णय करना चाहिए कि उन्हे क्या करना है। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। उससे पहले रायपुर के विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान सभी मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पुस्तक का विमोचन होना है, जिसके कार्यक्रम में आमंत्रण मिला है। जिसमें सम्मिलित होने जा रहा हूं।
बीजेपी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी ने कांग्रेस के कर्जमाफी को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार के कर्जमाफी से केवल राज्य पर कर्ज का बोझ आएगा। जिसपर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने प्रदेश की पांच साल सेवा की है। साथ ही सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था अन्य राज्यों से बेहतर बताया है।
राज्यपाल स्वयं निर्णय लें
सीएम ने चर्चा में राज्यपालों के विधेयक रोकने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी मामले को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सभी राज्यपालों के लिए है। यहां के राज्यपाल के लिए भी है। राज्यपाल को इसका संज्ञान लेना चाहिए। विधेयक को लेकर जो वो स्वयं करना चाहते हैं, उन्हें करना चाहिए।
एमपी के बालाघाट में किसके दबाव पर खुला स्ट्रांग रूमः भूपेश
बीजेपी नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के अवैध कब्जा वाले ट्वीट पर CM भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि MP के बालाघाट में कलेक्टर ने बैलेट पेपर खुलवा दिया है। BJP यहां हल्ला कर रही है और अधिकारियों पर दबाव बना रही है। गलत काम ये लोग खुद करते है आरोप दूसरों पर मढ़ते हैं। सीएम ने कहा कि ED और IT का अधिकारियों पर इतना दबाव है उससे बड़ा दबाव किसी का नहीं हो सकता है। बालाघाट में जो हुआ उसके बारे में BJP कुछ बताए कि यह किसके दबाव में किया? आखिर किसका दबाव था कि पूरा स्ट्रांग रूम खुलवा दिया गया।
PM मोदी के युगपुरुष पर बोले भूपेश
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा PM मोदी को बताया युगपुरुष बताने के बयान पर सीएम भूपेश ने कहा कि जगदीप धनकड़ सही कह रहे हैं। आजादी की लड़ाई में गुजरात से दो सपूत महात्मा गांधी और सरकार पटेल के रूप में निकले है। उनके कामों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। सीएम भूपेश आगे चुटकी लेते हुए कहा कि अभी चार लोग निकले हैं दो बेचने वाले,दो खरीदने वाले।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari