छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार से लौट रहे मंत्री गुरु रुद्र की गाड़ी पर पत्थरबाजी, कांच टूटे, समर्थकों ने घेरा थाना

The Sootr CG | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार से लौट रहे मंत्री गुरु रुद्र की गाड़ी पर पत्थरबाजी, कांच टूटे, समर्थकों ने घेरा थाना
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार से लौट रहे मंत्री गुरु रुद्र की गाड़ी पर पत्थरबाजी, कांच टूटे, समर्थकों ने घेरा थाना

छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है। इसके साथ इस विधानसभा में कई जगह कामों को लेकर विरोध भी हो रहा है।

BEMETARA. छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है। इसके साथ इस विधानसभा में कई जगह कामों को लेकर विरोध भी हो रहा है। वहीं अब उम्मीदवारों का भी विरोध शुरू हो गया है। एक ऐसी ही खबर बेमेतरा जिले से मिली है। जिले के झील गांव के पास छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और नवागढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। हालांकि इस हमले में गुरु रूद्र कुमार पूरी तरह सुरक्षित है। इस पत्थरबाजी में उनके काफिले में शामिल एक स्कार्पिओ वाहन के शीशे टूट गए है।

गुरु रुद्र के काफिले पर पथराव

जानकारी के मुताबिक मंत्री की गाड़ी पर पत्थरबाजी हुई है। मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। देर शाम जब मंत्री चुनाव प्रचार से लौट रहे थे, उसी दौरान देर रात में झील गांव के पास उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ। पथराव में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि मंत्री गुरु रुद्र कुमार सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद अब उम्मीदवार के समर्थकों ने थाने का भी घेराव कर दिया है।

शिकायत के आधार पर होगी जांच

इस मामले में बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि झील गांव के पास एक घटना हुई है। इसमें कार में पत्थरबाजी हुई है। इस मामले में लिखित शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतबल है कि पीएचई मंत्री और सतनामी समाज के गुरु रुद्र कुमार को कांग्रेस ने नवागढ़ से प्रत्याशी बनाया है। सर्वे रिपोर्ट और नाराजगी के चलते पार्टी ने गुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी है। 2018 में वे अहिवारा से चुनाव जीते थे।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections 2023
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  • Minister Guru Rudra
  • Stone pelting on Rudra's car
  • मंत्री गुरु रुद्र
  • रुद्र की गाड़ी पर पत्थरबाजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा