छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनें सुरेश रैना

Ravi Singh | May 19, 2024, 20:59 IST
Share
Suresh Raina brand ambassador Chhattisgarh Cricket Premier League NEW
Suresh Raina brand ambassador Chhattisgarh Cricket Premier League

सुरेश रैना छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। सुरेश रैना ने कहा छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाली है। क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर रायपुर आया हूं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ( Suresh Raina ) छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग ( Chhattisgarh Cricket Premier League ) के ब्रांड एंबेसडर ( brand ambassador ) बनाए गए हैं। रायपुर पहुंचे सुरेश रैना डिप्टी CM अरुण साव ( Deputy CM Arun Sao ) से मुलाकात की। इस दौरान छत्‍तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

क्रिकेट का स्तर उठेगा ऊंचा

सुरेश रैना का प्रदेश छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने से उम्मीद है कि यहां के टैलेंट को निखरने का मौका मिलेगा। भविष्य में यहां से भी क्रिकेट का टैलेंट निकलकर देश- विदेश में नाम करेगा, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है। रैना को सफेद बॉल किक्रेट का खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर जीत दिलवाई है।

ये खबर भी पढ़ें...

धोनी का 110 मीटर का छक्का कैसे बना CSK की हार का कारण

छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होगा

सुरेश रैना ने कहा छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाली है। क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर रायपुर आया हूं। छत्‍तीसगढ़ में इस लीग से क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं रैना ने आइपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मिली जीत पर कहा कि विराट कोहली भी अच्‍छा करें। वो भी फाइनल के लिए क्‍वालिफाई करें। कोहली हिंदुस्‍तान का उभरता सितारा है। महेंद्र सिंह धोनी अगले साल फिर देखेंगे आइपीएल में खेलते हुए।

CPL में खेले जाएंगे 17 मैच

आइपीएल की तर्ज पर 7 जून से छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज होगा। इसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी। छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 18 मैच खेलें जाएंगे।

प्रदेश की प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा

सुरेश रैना ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की बहुत संभावना हैं। आगे यहां के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे इसकी पूरी उम्मीद है। सुरेश रैना से मुलाक़ात के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा सुरेश रैना निवास में सौजन्य भेंट करने आए थे। सरकार के कामों की उन्हें जानकारी दी गई है।

रैना ने 226 वन डे मैच खेले

सुरेश रैना ने भारत के लिए 226 वन डे मैच खेले, साथ ही 78 टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच भी खेले हैं, वहीं उनके नाम 205 आईपीएल के मैचों में बनाए 5528 रन भी दर्ज हैं। उनके छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग से जुड़ने से युवा प्रतिभाओं को काफी मदद मिलेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Suresh Raina
  • सुरेश रैना
  • Brand Ambassador
  • ब्रांड एंबेसडर
  • छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग
  • Chhattisgarh Cricket Premier League
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई