भिलाई में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी, उत्तर प्रदेश ATS की कार्रवाई

The Sootr CG | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
भिलाई में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी, उत्तर प्रदेश ATS की कार्रवाई
भिलाई में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी, उत्तर प्रदेश ATS की कार्रवाई

भिलाई में ISIS से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी वजीहुद्दीन को उत्तर प्रदेश ATS ने गिरफ्तार किया है।

BHILAI. भिलाई में ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आंतकवादी को यूपी की एटीएस ने गिरफ्तार किया। पिछले 2 दिनों से एटीएस की टीम और सुपेला थाना पुलिस की टीम वजीहुद्दीन पर नजर रखे हुए थी, लेकिन उसकी बहन की शादी होने की वहह से उसे कल गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड में एटीएस की टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई।

बहन की शादी में शामिल होने आया था वजीहुद्दीन

बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी वजीहुद्दीन 2 दिन पहले शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी और दुधमुंहे बच्चे के साथ यहां पहुंचा था। बता दें कि स्मृति नगर के SBI कॉलोनी में उसके परिजन रहते हैं। इधर, अलीगढ़ से ही एटीएस की नजर इस पर थी और भिलाई आने के बाद उसके पीछे-पीछे टीम भी यहां आ पहुंची।

ये खबर भी पढ़िए..

बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व MLA अरुण तिवारी ने किया सनसनीखेज खुलासा, अपनी ही पार्टी के महापौर पर लगाए ये आरोप

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ा वजीहुद्दीन

सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि यूपी एटीएस की टीम के 6 से ज्यादा अधिकारी पिछले 2 दिनों से भिलाई में डेरा डाले हुए थे। सुपेला पुलिस के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को काफी गोपनीय तरीके से चलाया गया। इधर आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप सहित कुछ दस्तावेजों को टीम ने जब्त किया है। आरोपी वजीहुद्दीन स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। संविदा प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था। वो ISIS से जुड़कर उस विचाराधारा के प्रचारक के रूप में काम कर रहा था। उसका एक और साथी मोहम्मद रिजवान जो ISIS का सक्रिय सदस्य है, उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

Tags:
  • ISIS terrorist arrested
  • Terrorist in Chhattisgarh
  • Wajihuddin
  • Uttar Pradesh ATS
  • terrorist Wajihuddin arrested
  • छत्तीसगढ़ में आतंकवादी
  • ISIS आतंकवादी की गिरफ्तारी
  • वजीहुद्दीन
  • उत्तर प्रदेश ATS
  • आतंकी वजीहुद्दीन गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा