स्वच्छता अभियान सिर्फ दिखावा, भगवा पार्टी के अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Harrison Masih | Jun 23, 2026, 19:47 IST
Share
स्वच्छता अभियान पर बोले भगवा पार्टी अध्यक्ष
स्वच्छता अभियान पर बोले भगवा पार्टी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर भगवा (भारतीय गण वार्ता) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अभियान को दिखावा और जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी बताया है।

भगवा (भारतीय गण वार्ता) पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को सिर्फ दिखावा और जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी वाला अभियान कहा है।

पूरे प्रदेश में चल रहा अभियान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्र में अभियान छेड़ा हुआ है, जिसके तहत शहर भर की मुख्य दीवारों, बॉउंड्री का भरपूर उपयोग विभिन्न छायाचित्र व स्वच्छता संदेश के नाम पर किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और है।

गली मोहल्ले वार्ड शहर गांवों की ओर रुख करें तो हर जगह गंदगी दिखती है। कई वर्षों से अभी तक कचरे के निष्पादन के लिए व्यवस्थाएं नहीं बन पाई हैं। शहरों के बीच कचरा डंप हो रहा है।

नाली और सड़क व्यवस्था पर टिप्पणी

कई क्षेत्रों में गंदे पानी के लिए निकासी हेतु नाली, व पूर्व निर्मित नालियों की सफाई ठप्प है। गलियों में सड़कों की मरम्मत, मुख्य डामर सड़कों की मरम्मत, मूलभूत व्यवस्था ही नहीं हो पा रही है,तो व्यर्थ मुख्य सड़क चौराहों को साफ कर चित्रकारी और स्वच्छता सन्देश लिखना बेमानी है। आज तक प्लास्टिक डिस्पोजल,पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं हो पाया है।

देवेश मिश्रा Swachchhta Abhiyan
देवेश मिश्रा Swachchhta Abhiyan

स्वच्छता को लेकर सुझाव

देवेश मिश्रा ने कहा कि धरातल पर सफाई व्यवस्था नजर आनी चाहिए। लोगों में जागरूकता लाकर उनमें स्वच्छता की आदत डलवाने की कोशिश होनी चाहिए, अन्यथा सरकार का यह स्वच्छता अभियान हर वर्ष की तरह मात्र खानापूर्ति ही साबित होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब इंदौर मॉडल पर चलेगा रायपुर में स्वच्छता अभियान, एमआईसी की बैठक में लिया निर्णय

स्वच्छता अभियान में देश की टॉप टेन जिला पंचायतों में शामिल हुआ भोपाल, मिली 5 स्टार रेटिंग, 472 गांव खुले में शौच से मुक्त

स्वच्छता सर्वेक्षण: नंबर-1 की दौड़ में भोपाल, लेकिन जनता का फीडबैक बना असली चैलेंज

स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देशवासियों ने बनाया अपना निजी मिशन

Tags:
  • स्वच्छता अभियान
  • स्वच्छ भारत अभियान
  • भगवा
  • Swachchhta Abhiyan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा