महाकाल की नगरी उज्जैन से आई महिला तांत्रिक चिता के सामने कर रही थी तंत्र-विद्या... जानिए फिर क्या हुआ
Kanak Durga Jha | Sept 01, 2024, 17:23 IST
Tantra Puja in cremation ground Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर अच्छे अच्छों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, बिलासपुर में स्थित मुक्तिधाम में महिला-पुरुष तंत्र-मंत्र करते नजर आए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर अच्छे अच्छों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, बिलासपुर में स्थित मुक्तिधाम में महिला-पुरुष तंत्र-मंत्र करते नजर आए। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। महिला-पुरुष कुछ मोमबत्तियां और दिया जलकर मंत्र पढ़ रहे थे। यह नजारा देख आसपास के लोगों की महिला-पुरुष के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। कुछ लोग उल्टे पांव भाग निकले तो कुछ लोग वीडियो बनाने में जुट गए।
तांत्रिक क्रिया का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ, इसमें महिला-पुरुष बीच में युवक-युवती की फोटो रखकर शराब,सिगरेट और पुतलों के साथ नजर आए। इस दौरान महिला-पुरुष मोमबत्ती जलाकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। बड़ी हिम्मत जुटाकर कुछ लोग महिला-पुरुष के पास गए। पास जाते ही लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सिरगिट्टी पुलिस स्टेशन ले जाकर दोनों के खिलाफ शिकायत की।
पुलिस की पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ कि, सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम में पूजा पाठ कर रहे थे। लोगों के मुताबिक महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी के न्यू कॉलोनी के शंकर नामक युवक के भांजे को कैंसर है। इसलिए उसने पूजा पाठ करने वाली अपनी परिचित महिला को बाहर से बुलाया था। हालांकि मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
तांत्रिक क्रिया करते हुए नजर आए महिला-पुरुष
भांजे को कैंसर इसलिए कर रहे थे तंत्र-मंत्र
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari