शिक्षक ने NIA के खिलाफ दायर की याचिका, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Harrison Masih | Jun 21, 2025, 22:00 IST
Share
Teacher filed petition against NIA chattisgarh High Court the sootr
Teacher filed petition against NIA chattisgarh High Court the sootr

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर याचिका को खारिज कर दिया गया है। उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर याचिका को खारिज कर दिया गया है। शिक्षक अंगद सिंह सलामे ने आरोप लगाया था कि एनआईए के अफसर उन्हें जबरन नक्सल प्रकरण में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही जांच के नाम पर उनकी पत्नी का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

लेकिन छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु शामिल थे, ने मामले की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट किया कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और ऐसे मामलों में जांच एजेंसी को पूर्ण स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त पाबंदी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

शिक्षक के आरोप

याचिकाकर्ता शिक्षक अंगद सिंह सलामे ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि एनआईए ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनसे कई बार पूछताछ की। पत्नी के मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिए गए। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने एक नक्सली को सरेंडर कराने का दबाव बनाया था। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल पर 5.24 करोड़ इनकम टैक्स... हाई कोर्ट ने रद्द किया

एनआईए का पक्ष

एनआईए की ओर से अधिवक्ता बी. गोपा कुमार ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। शिक्षक की नक्सल गतिविधियों में संलिप्तता की संभावना है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की जांच से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें... 20 साल के अनुभव के बावजूद शिक्षक को प्रशिक्षित नहीं मानने पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सख्त रुख

हाई कोर्ट का फैसला

डिवीजन बेंच ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक संवेदनशील और नक्सल प्रभावित राज्य है। यहां नक्सल गतिविधियां राष्ट्रीय हित और आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती हैं। केंद्र और राज्य सरकारें बस्तर क्षेत्र को नक्सलमुक्त करने के लिए कार्य कर रही हैं। ऐसे में एनआईए को जांच में बाधा नहीं दी जा सकती।

अंततः कोर्ट ने शिक्षक की याचिका खारिज करते हुए जांच एजेंसी को फ्री हैंड दे दिया है। अब एनआईए जब्त किए गए मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सबूतों की गहन जांच कर सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें... रेपिस्ट की मौत की सजा को MP हाई कोर्ट ने बदला, कहा- अनपढ़ होने की वजह से किया रेप

टीचर की एनआईए के खिलाफ याचिका | NIA के खिलाफ याचिका | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिका | National Investigation Agency | Petition in high court against NIA

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • National Investigation Agency
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिका
  • टीचर की एनआईए के खिलाफ याचिका
  • NIA के खिलाफ याचिका
  • Petition in high court against NIA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच