पाठ्यपुस्तक डिपो में स्कैनिंग सिस्टम से नाराज शिक्षकों का हंगामा

Krishna Kumar Sikander | Jul 03, 2025, 13:45 IST
Share
Teachers angry with the scanning system  the sootr
Teachers angry with the scanning system the sootr

रायपुर में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें अब तक नहीं पहुंची हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि 90% स्कूलों तक किताबें पहुंच चुकी हैं, मगर हकीकत कुछ और है। बच्चे खाली बस्ते लेकर स्कूल जा रहे हैं।

रायपुर में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें अब तक नहीं पहुंची हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि 90% स्कूलों तक किताबें पहुंच चुकी हैं, मगर हकीकत कुछ और है। बच्चे खाली बस्ते लेकर स्कूल जा रहे हैं। इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि इस बार किताबों पर दो विशेष बारकोड लगाए गए हैं, जो यह ट्रैक करते हैं कि किताब किस डिपो से निकली और किस स्कूल को दी गई।

यह नया सिस्टम शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। शिक्षकों को किताबें लेने से पहले हर पुस्तक का बारकोड और ISBN कोड मोबाइल ऐप से स्कैन करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि ऐप का सर्वर बार-बार डाउन रहता है, जिससे स्कैनिंग में घंटों लग जाते हैं। इससे उनका मूल काम प्रभावित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... छपाई की आड़ में पाठ्यपुस्तक निगम की हेराफेरी

भनपुरी डिपो में हंगामा

राजधानी के भनपुरी स्थित पाठ्यपुस्तक निगम डिपो में हालात तब बिगड़ गए, जब गरियाबंद के निजी स्कूलों के शिक्षकों को किताबें लेने बुलाया गया। सुबह 8 बजे से ही 80 स्कूलों के शिक्षक डिपो पहुंच गए। लेकिन सर्वर की खराबी और स्कैनिंग की जटिल प्रक्रिया के कारण दिनभर में सिर्फ 30 स्कूलों को ही किताबें मिल पाईं। स्कैनिंग में 7-8 घंटे लगने से शिक्षक परेशान हो गए। रात तक किताबें बंटती रहीं, और कई शिक्षकों को रात डिपो में ही बितानी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के स्कूलों की किताबों में AI और रोबोटिक्स की धमक, 2026-27 से किताबें नए रंग-रूप में

अगले दिन कांकेर जिले के स्कूलों की बारी थी, लेकिन उन्हें भी वही दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई स्कूलों के शिक्षक बिना किताबें लिए लौट गए, जबकि दूर से आए शिक्षक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। आखिरकार, भूखे-प्यासे शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डिपो में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार और पुलिस को बुलाना पड़ा, जिन्होंने शिक्षकों को समझाकर मामला शांत किया।

ये खबर भी पढ़ें... स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचते रंगे हाथों पकड़ी गई संकुल समन्वयक, DEO ने किया निलंबित

निजी स्कूलों के साथ भेदभाव का आरोप

निजी स्कूल संचालक संघ के अध्यक्ष सुबोध राठी ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों को किताबें संकुल केंद्रों के जरिए आसानी से मिल गईं, लेकिन निजी स्कूलों को डिपो में बुलाकर परेशान किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... किताबें बनेगी कमाई का जरिया, किताबें पढ़ने के शौक को बनाएं क्रिएटिव करियर

तीन दिन लग रहे किताबें स्कैन करने में

फिंगेश्वर से आए शिक्षक किशनलाल साहू ने बताया कि वे सुबह 10 बजे डिपो पहुंचे, लेकिन रात 10 बजे तक किताबें मिलीं। स्कैनिंग की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि एक स्कूल की किताबें स्कैन करने में तीन दिन लग रहे हैं।

बारकोड सिस्टम बेहतरी के लिए

रायपुर के पापुनि डिपो की नोडल अधिकारी नेहा कौशिक ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सभी स्कूलों को डिपो से किताबें लेने को कहा गया है। पिछले साल किताबों के वितरण में हुई गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार बारकोड सिस्टम लागू किया गया है। हालांकि, यह नया सिस्टम शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, और किताबों का वितरण समय पर नहीं हो पा रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



रायपुर पाठ्यपुस्तक वितरण | छत्तीसगढ़ स्कूल किताबें | पाठ्यपुस्तक डिपो हंगामा | शिक्षकों का प्रदर्शन रायपुर | स्कूल किताबों में देरी छत्तीसगढ़ | बारकोड स्कैनिंग समस्या | पाठ्यपुस्तक वितरण प्रणाली | नया शैक्षणिक सत्र छत्तीसगढ़ | Raipur textbook distribution | Chhattisgarh school books | Textbook depot ruckus | Teachers protest Raipur | School books delay Chhattisgarh | Barcode scanning problem | Textbook distribution system | New academic session Chhattisgarh

Tags:
  • Chhattisgarh school books
  • रायपुर पाठ्यपुस्तक वितरण
  • छत्तीसगढ़ स्कूल किताबें
  • पाठ्यपुस्तक डिपो हंगामा
  • शिक्षकों का प्रदर्शन रायपुर
  • स्कूल किताबों में देरी छत्तीसगढ़
  • बारकोड स्कैनिंग समस्या
  • पाठ्यपुस्तक वितरण प्रणाली
  • नया शैक्षणिक सत्र छत्तीसगढ़
  • Raipur textbook distribution
  • Textbook depot ruckus
  • Teachers protest Raipur
  • School books delay Chhattisgarh
  • Barcode scanning problem
  • Textbook distribution system
  • New academic session Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं