जम्मू एयरपोर्ट पर आतंकी हमला... रायपुर में हाई अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | May 09, 2025, 12:34 IST
Share
Terrorist attack on Jammu airport High alert issued Raipur the sootr
Terrorist attack on Jammu airport High alert issued Raipur the sootr

जम्मू में आम नागरिकों पर हमला करने के बाद अब आतंकियों ने एयरपोर्ट पर हमला किया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जम्मू में आम नागरिकों पर हमला करने के बाद अब आतंकियों ने एयरपोर्ट पर हमला किया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

रायपुर एयरपोर्ट में हाई अलर्ट

जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट

देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली।कालीबाड़ी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा शुरू की। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में निकली यात्रा कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक पहुंची। बैज ने कहा कि ये यात्रा आतंकवाद के खिलाफ है। तिरंगा देश की शान है। ये यात्रा हमने इसलिए निकाली है ताकि हमारी सेना का मनोबल बढ़े।

ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद



FAQ

  1. ऑपरेशन सिंदूर के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट क्यों घोषित किया गया है?
    ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा सख्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
  2. रायपुर एयरपोर्ट में सुरक्षा को लेकर कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं?
    रायपुर एयरपोर्ट पर CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स एक्टिव कर दी गई हैं। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे डिपार्चर से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, क्योंकि चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
  3. ऑपरेशन सिंदूर के बाद रायपुर में किस प्रकार की राष्ट्रभक्ति गतिविधियां आयोजित की गईं?
    ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कालीबाड़ी से शुरू होकर जयस्तंभ चौक तक गई। इसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाना और सेना का मनोबल बढ़ाना था।
ये खबर भी पढ़िए...अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम



जम्मू-कश्मीर | आतंकी हमला | आतंकी हमला न्यूज | जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला | जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला | Terror Attack | kashmir terror attack | terror attacks | terrorist attack | Terrorist attack Jammu Kashmir | Terrorist attack in Kashmir | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news hindi

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला
  • Terrorist attack in Kashmir
  • terrorist attack
  • जम्मू-कश्मीर
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला
  • आतंकी हमला न्यूज
  • Terrorist attack Jammu Kashmir
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • आतंकी हमला
  • Terror Attack
  • cg news update
  • cg news today
  • chhattisgarh news hindi
  • terror attacks
  • kashmir terror attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच