अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम
Kanak Durga Jha | May 09, 2025, 10:10 IST
mention disability exam form Vyapam new rule
व्यावसायिक परीक्षा मंडल की और से पिछले साल जुलाई में आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के नतीजे अब तक नहीं आए हैं। वहीं अब व्यापमं की ओर से इसे लेकर एक सूचना जारी की गई है।
व्यावसायिक परीक्षा मंडल की और से पिछले साल जुलाई में आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के नतीजे अब तक नहीं आए हैं। वहीं अब व्यापमं की ओर से इसे लेकर एक सूचना जारी की गई है। व्यापमं की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों से उनके दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी गई है। दरअसल, परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय एक कॉलम होता है, "क्या आप दिव्यांग हैं? अभ्यर्थी हां या ना में जवाब भरते हैं। लेकिन उनसे दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी नहीं मांगी जाती।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
इस बार भी फॉर्म भरते समय यह जानकारी नहीं मांगी गई थी। लेकिन अब एक सूचना जारी कर उनके दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी गई है। सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने दिव्यांगता के कॉलम में हां भरा था और वे जो परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अनिवार्य रुप से अपने व्यापमं की प्रोफाइल में यह जानकारी अपडेट करना होगा।
इसके लिए 9 से 13 मई शाम 5.30 बजे तक विंडो खुली रहेगी। अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर भी इसके लिए सूचना भेजी गई है। अगर अभ्यर्थी इस कॉलम को अपडेट नहीं करेंगे तो उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट 2024) परीक्षा को हुए 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक व्यापमं की ओर से परीक्षा के नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। 21 जुलाई को परीक्षा हुई थी। रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर व्यापमं को अभ्यर्थियों के कई पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है। सेट परीक्षा के लिए 1.65 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इसमें एक लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म में अपडेशन के बाद जल्द ही व्यापमं की ओर से रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
cg government | CG Government Job Vacancy | cg vyapam | CG VYAPAM | CG Vyapam Job Recruitment | cg vyapam news today | CG Vyapam Recruitment | cg vyapam upcoming vacancy 2025 | छत्तीसगढ़ में व्यापमं | छत्तीसगढ़ व्यापमं | व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
अब बतानी होगी दिव्यांगता
इसके लिए 9 से 13 मई शाम 5.30 बजे तक विंडो खुली रहेगी। अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर भी इसके लिए सूचना भेजी गई है। अगर अभ्यर्थी इस कॉलम को अपडेट नहीं करेंगे तो उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट
10 माह बाद भी रिजल्ट नहीं
ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद
FAQ
- व्यापमं ने अब दिव्यांग अभ्यर्थियों से कौन सी अतिरिक्त जानकारी मांगी है और क्यों?
व्यापमं ने उन अभ्यर्थियों से जो फॉर्म में 'दिव्यांग' कॉलम में 'हाँ' भर चुके हैं, उनकी दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी है। यह जानकारी फॉर्म भरते समय नहीं ली गई थी, लेकिन अब प्रोफाइल में अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित किया जा सकता है। - दिव्यांग अभ्यर्थियों को जानकारी अपडेट करने के लिए कितनी समय सीमा दी गई है?
दिव्यांग अभ्यर्थी 9 मई से 13 मई शाम 5:30 बजे तक अपनी व्यापमं प्रोफाइल में दिव्यांगता का प्रकार अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी गई है। - राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के नतीजे अब तक क्यों नहीं आए हैं और क्या उम्मीद की जा रही है?
राज्य पात्रता परीक्षा 21 जुलाई 2024 को हुई थी, लेकिन अब तक इसके परिणाम जारी नहीं किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी असंतुष्ट हैं और व्यापमं को कई पत्र भी भेजे गए हैं। अब जब दिव्यांगता से संबंधित जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, तो उम्मीद की जा रही है कि यह प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
cg government | CG Government Job Vacancy | cg vyapam | CG VYAPAM | CG Vyapam Job Recruitment | cg vyapam news today | CG Vyapam Recruitment | cg vyapam upcoming vacancy 2025 | छत्तीसगढ़ में व्यापमं | छत्तीसगढ़ व्यापमं | व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj