खनिज माफिया ने मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर युवक को पीटा
Krishna Kumar Sikander | Jun 15, 2025, 12:54 IST
The mineral mafia tied the young man to a pillar and beat him on suspicion of being an informer the sootr
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खपरीडीह गांव में खनिज माफिया की गुंडागर्दी का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुखबिरी के संदेह में एक युवक को सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खपरीडीह गांव में खनिज माफिया की गुंडागर्दी का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मुखबिरी के संदेह में एक युवक को सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। इस क्रूर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने लोगों में गुस्सा और डर पैदा कर दिया है। यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
ये खबर भी पढ़ें... कागजों पर करोड़ों की जमीन : आदिवासियों के नाम पर खनिज माफिया कर रहा मनी लॉन्ड्रिंग, कहां है ED-CBI?
खपरीडीह में पत्थर, मुरूम और रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। पीड़ित युवक ने कुछ ट्रैक्टरों को पकड़वाने में माइनिंग विभाग की मदद की थी, जिससे खनिज माफिया भड़क गए। उन्हें शक हुआ कि युवक ने ही उनकी गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई। गुस्साए माफिया ने युवक को पकड़कर गांव के गुड़ी चौक में खंभे से बांध दिया और बर्बरता से पिटाई की।
ये खबर भी पढ़ें... खनन माफियाओं ने तालाब के आसपास बिछाया बारूद का जाल, खतरे में ग्रामीण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केवल केंवट, यशवंत पटेल, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। पीड़ित के भाई के मौके पर पहुंचने के बाद भी मारपीट जारी रही। माफिया ने सार्वजनिक रूप से पिटाई कर गांववालों में खौफ पैदा करने की कोशिश की, ताकि कोई उनके अवैध धंधे का विरोध न करे।
ये खबर भी पढ़ें... SDM टीम पर खनन माफिया ने किया हमला, गनमैन से की धक्का-मुक्की, कैमरे में कैद हुई घटना
पीड़ित की शिकायत पर गिधौरी पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा, “गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माफिया को पनपने नहीं देंगे।” यह घटना अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध खनन पर CG सरकार ने तय कर दी कलेक्टर्स की जवाबदेही, अब कार्रवाई से ही बनेगी CR !
खनिज माफिया ने मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर युवक को पीटा | खनिज माफिया की मुखबिरी | खनिज माफिया ने खंभे से बांधकर युवक को पीटा | The mineral mafia tied the young man to a pillar and beat him on suspicion of being an informer | The mineral mafia tied the young man beat him
ये खबर भी पढ़ें... कागजों पर करोड़ों की जमीन : आदिवासियों के नाम पर खनिज माफिया कर रहा मनी लॉन्ड्रिंग, कहां है ED-CBI?
अवैध खनन का विरोध करने की सजा
ये खबर भी पढ़ें... खनन माफियाओं ने तालाब के आसपास बिछाया बारूद का जाल, खतरे में ग्रामीण
दहशत फैलाने की साजिश
ये खबर भी पढ़ें... SDM टीम पर खनन माफिया ने किया हमला, गनमैन से की धक्का-मुक्की, कैमरे में कैद हुई घटना
पुलिस कार्रवाई शुरू, डिप्टी सीएम का सख्त रुख
ये खबर भी पढ़ें... अवैध खनन पर CG सरकार ने तय कर दी कलेक्टर्स की जवाबदेही, अब कार्रवाई से ही बनेगी CR !
खनिज माफिया ने मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर युवक को पीटा | खनिज माफिया की मुखबिरी | खनिज माफिया ने खंभे से बांधकर युवक को पीटा | The mineral mafia tied the young man to a pillar and beat him on suspicion of being an informer | The mineral mafia tied the young man beat him
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA