बृजमोहन अग्रवाल का पोस्टर बैनर लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव
The Sootr | Nov 15, 2023, 24:00 IST
बृजमोहन अग्रवाल का पोस्टर बैनर लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
RAIPUR. राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती इलाके के गौरा-गौरी चौक पर गल्लू साहू और शिव साहू रायपुर दक्षिण विधान सभा के बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के बैनर पोस्टर लगा रहे थे तभी कुछ अज्ञात युवकों ने आकर बैनर पोस्टर लगाने को मना करते हुए लाठी डंडों और हाथ मुक्कों से कार्यकर्ताओं को मारना शुरू कर दिया।
इसके बाद पीड़ित चाचा भतीजा ने इसकी जानकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घटनास्थल गौरा-गौरी चौक पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद खबर पूरे शहर में तेजी से फैली और आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती थाना का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्जकर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।
बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के थाना घेराव की सूचना मिलने के बाद कई थानों के प्रभारी समेत पुलिस के आलाधिकारी थाना पहुंचे और कई घंटो तक समझाइश का दौर चलता रहा, फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान करते हुए वसीम खान और अन्नू समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज, जान से मारने की धमकी समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्जकर सभी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
WhatsApp Image 2023-11-15 at 2.02.14 PM (1).png
आरोपियों की तलाश जारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari