छत्तीसगढ़ में रहेगा बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा! मोदी, शाह, योगी पलटेंगे सियासी समीकरण, जानिए कब-कहां-किस दिग्गज का दौरा

Jitendra Shrivastava | Oct 31, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में रहेगा बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा! मोदी, शाह, योगी पलटेंगे सियासी समीकरण, जानिए कब-कहां-किस दिग्गज का दौरा
छत्तीसगढ़ में रहेगा बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा! मोदी, शाह, योगी पलटेंगे सियासी समीकरण, जानिए कब-कहां-किस दिग्गज का दौरा

विधानसभा चुनाव के चलते 4 नवम्बर को पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेताओं का दौरा होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक साथ दौरे पर रहने वाले हैं। 4 नवम्बर को पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ दौरा होगा। पीएम मोदी दुर्ग में आमसभा करेंगे तो गृहमंत्री अमित शाह सारंगढ़, पलारी और आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है इसके साथ 3-4 रोड शो भी होंगे।

योगी और मोदी की सभाएं

योगी आदित्यनाथ 4 और 5 नवम्बर को अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे। इसके साथ योगी सभा और रोड शो भी करेंगे। इससे पहले 2 नवम्बर को कांकेर में पीएम मोदी की सभा होनी है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी 14 नवम्बर को रायपुर में विशाल रोड शो भी करेंगे। इससे पहले 7 नवम्बर को पीएम मोदी सरगुजा दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी विश्रामपुर और सूरजपुर में सभा करेंगे।

मोदी है तो मुमकिन का नारा!

पीएम मोदी ने प्रदेश के दौरे के दौरान हर बार लोगों को यह भरोसा दिलाया कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो काम की गारंटी और मोदी है तो विकास है। प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को बस्तर के जगदलपुर में सभा की थी। बस्तर में प्रधानमंत्री ने 27,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद पहले 30 सितंबर को बिलासपुर और 14 सितंबर को मोदी ने प्रदेश के रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साथ ही नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखी थी। इसके पहले रायपुर सात जुलाई को रायपुर में 7,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शुरुआत की थी।

Tags:
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • gathering of BJP stalwarts
  • Modi Shah Yogi will change the equation
  • know when and where which stalwart visited
  • बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा
  • मोदी शाह योगी पलटेंगे समीकरण
  • जानिए कब-कहां किस दिग्गज का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा