महाकुंभ जाने के लिए पानी की तरह बहाना होगा पैसा, अब किराया इतना...

Kanak Durga Jha | Published:
Share
ticket expensive now for travelling mahakumbh prayagraj
ticket expensive now for travelling mahakumbh prayagraj

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण आगामी 20 फरवरी तक ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब बस, टैक्सी के अलावा निजी वाहन से ही लोग आना-जाना कर सकेंगे।

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में जाने वाले श्रद्धालुओं के कारण आगामी 20 फरवरी तक ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब बस, टैक्सी के अलावा निजी वाहन से ही लोग आना-जाना कर सकेंगे। ट्विनसिटी में प्रमुख ट्रैवल्स पर 29 जनवरी के मौनी अमावस्या और अन्य स्नान पर्वों के लिए 400 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। बड़ी गाड़ी का किराया 50 हजार और छोटी गाड़ी का 35 हजार रुपए तक पहुंच गया है।

राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!

156 गाड़ियां बुक

जेके ट्रैवल्स के जितेंद्र कुमार के अनुसार 25 सीटर गाड़ी बुक करके लोग जा रहे हैं। पहले जहां 17 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जा रहा था, वह इन दिनों प्रति व्यक्ति 2 हजार हो गया है। अभी तक 156 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं।

वर्तमान में कई ट्रैवल संचालकों ने कुंभ के लिए गाड़ियों की बुकिंग लगभग बंद कर दी है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके लिए उसकी समय सारणी भी जारी की है। उसके अनुसार आने वाले दिनों में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

चुनाव से पहले ही जीत गई BJP की प्रत्याशी, नहीं लड़ पाई कांग्रेस

ट्विनसिटी में एक ही स्थान से 111 गाड़ियां बुक

जेके ट्रैवल्स के जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मार्फत अभी तक 111 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। जिले में सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर ट्रेवलर के माध्यम से लोगों को प्रयागराज की यात्रा कराई जा रही है।

ट्रैवल वर्ल्ड के निदेशक हरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि बसों में एसी और नॉन एसी के हिसाब से आने-जाने का अलग-अलग किराया ले रहे हैं। व्यास ट्रैवल्स के प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि यहां महाकुंभ के लिए भारी डिमांड के चलते पर्याप्त संख्या में गाड़ियां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जो गाड़ियां उनके मार्फत चल रही हैं, वह बुक कर ली गई हैं। फ्लाइट और होटल का किराया बढ़ गया है।

कॉलेज प्रिंसिपल को ही ठग लिया... खुद को बताया IGNOU का प्रोफेसर

5500 से 6000 रुपए प्रति व्यक्ति तक की बुकिंग

बस संचालक दो रात और एक दिन का पैकेज 5500-6000 रुपए प्रति श्रद्धालु में बुक कर रहे हैं। कुछ ट्रैक्ल्स एसी स्लीपर बसें 4800-5000 रुपए प्रति यात्री किराए पर भी चला रहे हैं। बसों में एसी और नॉन एसी के हिसाब से आने और जाने का अलग-अलग किराया ले रहे हैं।

FAQ

  1. प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का परिवहन पर क्या प्रभाव पड़ा है?
    प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं, जिसके कारण 20 फरवरी तक ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। अब लोग बस, टैक्सी और निजी वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियों में 400 से अधिक गाड़ियां बुक हो चुकी हैं, और बड़ी गाड़ियों का किराया 50 हजार रुपये तथा छोटी गाड़ियों का किराया 35 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
  2. ट्विनसिटी में ट्रैवल बुकिंग की क्या स्थिति है?
    ट्विनसिटी में ट्रैवल एजेंसियों की भारी मांग है। जेके ट्रैवल्स के अनुसार अब तक 156 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं, जिसमें 25-सीटर गाड़ियां भी शामिल हैं। केवल एक ही स्थान से 111 गाड़ियां बुक की गई हैं। ट्रैवल संचालकों के अनुसार, महाकुंभ की भारी डिमांड के कारण पर्याप्त संख्या में गाड़ियां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
  3. प्रयागराज महाकुंभ के लिए यात्रियों को बसों का किराया कितना देना पड़ रहा है?
    बस संचालक श्रद्धालुओं के लिए दो रात और एक दिन का पैकेज 5500-6000 रुपये प्रति व्यक्ति में बुक कर रहे हैं। वहीं, कुछ ट्रैवल एजेंसियां एसी स्लीपर बसों का किराया 4800-5000 रुपये प्रति यात्री ले रही हैं। किराया एसी और नॉन-एसी बसों के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है।




CG Breaking : छत्तीसगढ़ में कार को बम से उड़ाया... हमले से दहला भिलाई

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • Mahakumbh
  • cg news update
  • cg news today
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर