उदंती में ढाई साल बाद बाघ की वापसी, वन विभाग में खुशी

Krishna Kumar Sikander | Apr 25, 2025, 16:57 IST
Share
Tiger returns to Udanti after two and a half years happiness in forest department the sootr
Tiger returns to Udanti after two and a half years happiness in forest department the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में लगभग ढाई साल बाद फिर बाघ की दहाड़ सुनाई दी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघ की दस्तक से वन विभाग में उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में लगभग ढाई साल बाद फिर बाघ की दहाड़ सुनाई दी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघ की दस्तक से वन विभाग में उत्साह का माहौल है। बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद आस-पास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों की सरकार से गुहार, तत्काल ऑपरेशन रोककर करें बात

ग्रामीणों को दिखे बाघ के पैर के निशान

वन विभाग के मुताबिक, कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र के वन में 24 अप्रैल 2025 को चिरौंजी बीनने गए ग्रामीण देर्लाल सोरी ने पेट्रोलिंग पार्टी को बताया कि उसे वन में बाघ के पैर के निशान दिखाई दिए हैं। साथ ही दो भैंसों का शिकार भी हुआ है। एक दिन पूर्व सरपंच पचत राम लिंसिंह ने भी बाघ के पद चिन्ह देखे जाने की बात कही थी। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की एंटी पॉचिंग टीम और पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और निरीक्षण किया गया। जांच में बाघ के पैर के कई निशान मिले। इसके अलावा करीब 100 मीटर दूर दो मरी भैंसें मिलीं। बाघ ने इनका शिकार बाघ किया था।

ये खबर भी पढ़ें... लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी रेत, सरकारी रेट पर घर में होगी डिलेवरी

वन के निकट गांवों में कराई गई मुनादी

उदंती में बाघ की चहल कदमी की जानकारी मिलने के बाद उप संचालक स्तर के अधिकारी ने भी दौरा किया। उन्होंने भी दो अलग-अलग आकार के बाघों के पैर के निशान पाए जाने की पुष्टि की। इन पैर के निशान को प्लास्टर ऑफ पेरिस से संरक्षित किया गया है। अब बाघ के मल की भी तलाश की जा रही है। वन विभाग मल के सैंपल लेकर जांच के लिए टाइगर सेल देहरादून भेजेगा। प्रदेश में यह समय चारागाह और तेंदूपत्ता संग्रहण का है। लिहाजा वन विभाग ने जंगल के आसपास के गांवों में मुनादी कराकर अकेले जंगल न जाने की सलाह दी है। साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के लिए पेट्रोलिंग में भी तेजी लाई गई है। इसके अलावा कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं, ताकि बाघों की पहचान उनके स्ट्राइप पैटर्न के माध्यम से की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... तहसीलदारों का अधिकार खत्म, रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोमेटिक नामांतरण

2022 में आखिरी बार दिखा था बाघ

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में 2022 अक्टूबर में अंतिम बार बाघ के होने की तस्वीर कैमरा ट्रैप में कैद हुई थी। इसके बाद 2022 दिसंबर के अंत में मल सैंपल एकत्र किया गया था। तब के बाद से अब जाकर बाघ होने की बात पता चली है। यहां के जंगलों में बाघ की वापसी जैव विविधता के लिए शुभ संकेत है। साथ ही इससे टाइगर रिजर्व की अहमियत बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा ड्राफ्ट

Tags : tiger | Returns | Udanti | Tiger in Udanti Sitanadi Tiger Reserve | Udanti Sitanadi Tiger Reserve | gariaband | CG News | उदंती टाइगर रिज़र्व | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • tiger
  • Udanti Sitanadi Tiger Reserve
  • उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व
  • Tiger in Udanti Sitanadi Tiger Reserve
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • बाघ
  • गरियाबंद
  • gariaband
  • Udanti
  • उदंती टाइगर रिज़र्व
  • वापसी
  • Returns
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई