आज 3 नए मंत्री लेंगे शपथ... CM विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार, नए चेहरों को मिला मौका
Kanak Durga Jha | Aug 20, 2025, 07:18 IST
Today 3 new ministers take oath CM Vishnu Deo Sais cabinet expanded
CM Vishnu Deo Sai's cabinet expanded : छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। आज राजभवन में साढ़े 10 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने पत्र जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए स्टेट गैरेज में तीन नई गाड़ियां उपलब्ध कराई हैं और तीनों विधायकों को समय पर पहुंचने के लिए सूचना भेज दी गई है। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की थी।
इस बीच, एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने मांग की है कि नए मंत्री छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लें। संगठन का कहना है कि स्थानीय भाषा को सम्मान दिलाने का यह उचित अवसर है।
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और भौगोलिक संतुलन पर जोर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सामान्य वर्ग, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग से एक-एक मंत्री चुना जाएगा, ताकि बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग का संतुलन कायम रखा जा सके।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ
राज्यपाल ने दिया संकेत राज्यपाल रामेन डेका ने भी संकेत दिया था कि जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है। मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि “कुछ तो होने वाला है।” वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि बीजेपी के तीन वरिष्ठ विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दी है और संभव है कि दबाव के चलते मंत्रिमंडल विस्तार को टालने की कोशिश की गई हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने करीबी नेताओं को मंत्री पद दिलाने दिल्ली गए थे।
पांच बिंदुओं में समझें पूरी खबर
|
छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेने की मांग
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और भौगोलिक संतुलन पर जोर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सामान्य वर्ग, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग से एक-एक मंत्री चुना जाएगा, ताकि बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग का संतुलन कायम रखा जा सके।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार कब हो रहा है?
आज सुबह 10:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। - कौन-कौन विधायक मंत्री बन रहे हैं?
दुर्ग से गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग से गुरु खुशवंत साहेब मंत्री पद की शपथ लेंगे। - मंत्रिमंडल विस्तार में किन बातों का ध्यान रखा जाएगा?
सामाजिक और भौगोलिक संतुलन पर जोर दिया जाएगा, जिसमें सामान्य, आदिवासी और पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व शामिल है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari